-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior »
- Gwalior Air Force Officer Daughter Missing From School Found On Highway
ग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Gwalior Ploice Recovered Missing Girl: ग्वालियर में एयरफोर्स अफसर की 7वीं की छात्रा स्कूल से लापता, महाराजपुरा पुलिस ने सीसीटीवी व कड़े विलेख संग 4 घंटे में हाईवे से किया सकुशल रेस्क्यू।

ग्वालियर में एयरफोर्स अफसर की बेटी लापता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Air Force Officer Daughter Missing Case: ग्वालियर में एक एयरफोर्स अधिकारी की 12 वर्षीय बेटी के स्कूल से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार, स्कूल प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने छुट्टी के बाद अपनी निर्धारित स्कूल बस में बैठने के बजाय दूसरी स्कूल बस में सवार होकर स्कूल परिसर से बाहर निकल गई।
छात्रा ने टीचर से कहा कि उसके माता-पिता सूर्य मंदिर गए हैं और वह भी वहीं जा रही है। टीचर ने जब परिजनों से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा तो छात्रा ने गलत नंबर लिखकर दे दिया। कॉल करने पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज और बैग के सुराग से आगे बढ़ी पुलिस की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा की गतिविधियों का क्रमवार विश्लेषण किया। इसी बीच छात्रा का स्कूल बैग जड़ेरुआ बांध के पास मिला, जिससे पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन का महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया और विभिन्न टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
दतिया उपचुनाव: जातीय बिसात पर BJP और कांग्रेस की महाजंग, 10 प्रमुख जातियों को साधने उतरे दिग्गज
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
चार घंटे की तलाश के बाद हाईवे से सकुशल मिली बच्ची
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी लोकेशन ट्रेसिंग और लगातार सर्च ऑपरेशन की मदद से पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर छात्रा को महाराजपुरा क्षेत्र के जहांगीरपुर हाईवे से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची पूरी तरह सुरक्षित थी। उसे थाने लाने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
स्कूल से अकेले क्यों निकली छात्रा? पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि समय रहते स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने से मामले में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा स्कूल से अकेले क्यों निकली, उसने गलत जानकारी और गलत मोबाइल नंबर क्यों दिया तथा उसके इस कदम के पीछे क्या कारण थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Gwalior air force officer daughter missing from school found on highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:54 AMहरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
Jul 14, 2026 | 08:52 AMCrude Oil Price: ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल में तहलका, निचले स्तर से 10% उछलकर $85 के करीब पहुंचा भाव
Jul 14, 2026 | 08:50 AMTulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Jul 14, 2026 | 08:46 AMगड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
Jul 14, 2026 | 08:33 AMधुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट… बहरीन-कुवैत और जॉर्डन पर बरसीं तेहरानी मिसाइलें, US ने भी ईरान पर बरसाए बम
Jul 14, 2026 | 08:32 AMआलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Jul 14, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM













