-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chanakya Niti Things Not To Share With Wife
Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह
- Written By: रीता राय सागर
Chanakya Relationship Tips: रिश्ते की मजबूती के लिए केवल प्रेम ही काफी नहीं होता है, बल्कि व्यवहार, सम्मान और समझदारी भी जरूरी है। चाणक्य नीति में वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए कुछ नियम बताए हैं।

चाणक्य नीति(फोटो.एआई)
Chanakya Niti Tips For Successful Married Life: आचार्य चाणक्य ने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पत्नी से कुछ बातें छिपाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिसे जान लेने के बाद खुशहाल परिवार में दरारें आ सकती हैं। इसलिए इन्हें साझा न करने में ही समझदारी है।
जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए आचार्य चाणक्य ने कई बाते बताई हैं, जो न सिर्फ राजनीति, कूटनीति और अर्थनीति का ज्ञान है बल्कि उनके पास जीवन को खुशहाल बनाने का मंत्र भी था। उनकी नीतियां आज के आधुनिक युग में भी चरितार्थ हैं।
अपनी पूरी आय न बताएं
चाणक्य नीति के मुताबिक एक पति को अपनी पत्नी से अपने पूरे आय स्त्रोत या अपनी काई के बारे में नहीं बताना चाहिए। हालांकि पत्नियों को बचत करने की आदत होती है, लेकिन कई बार पति की अधिक आमदनी होने पर खुद को खर्च करने से रोक नहीं पातीं। फिर बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं। ऐसे में समय आने पर पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Manorath Dwitiya Vrat 2026: भगवान कृष्ण को समर्पित व्रत से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजा विधि और महत्व
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Raksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
चाणक्य नीति(फोटो.सोशल मीडिया)
अपनी कमजोरी को न करें जाहिर
चाणक्य नीति कहती है पति को हमेशा पत्नी से अपनी कमजोरी छिपाकर रखना चाहिए। कभी भी भावनाओं में बहकर अपनी कमजोरी की चर्चा अपनी पत्नी के सामने नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कई बार पत्नी भी पति से अपना काम निकलवाने के लिए उसकी कमजोरी का फायदा उठा सकती है। जिसकी वजह से घर और समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
पत्नी से छुप कर करें गुप्त दान
कहते हैं दान कुछ इस तरह से किया जाना चाहिए कि एक हाथ से दी जाए, तो दूसरे हाथ को भी पता न चलें। गुप्त दान एक पुण्य का काम होता है, हर व्यक्ति अपनी शक्ति के अनुसार, दान करता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने पत्नी से भी दान की जानकारी छिपाने की सलाह दी है। क्योंकि दान के बारे में पत्नी को बताने से इसका महत्व खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें- क्या नाम की स्पेलिंग बदलने से बदल सकती है किस्मत? सेलिब्रिटीज भी कर चुके हैं बदलाव; जानिए Name Numerology
अपमान को भी छुपाएं
आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, एक पति को अपने अपमान के बारे में गलती से भी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि कोई भी पत्नी अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। फिर उसे बदला लिए बिना चैन नहीं आता। जिसकी वजह से कई बार विवाद बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपमान या लड़ाई झगड़े के बारे में अपनी पत्नी को न बताएं।
Chanakya niti things not to share with wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMबारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Jul 15, 2026 | 03:24 PMभूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Jul 15, 2026 | 03:18 PMकशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
Jul 15, 2026 | 03:16 PMBMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन
Jul 15, 2026 | 03:12 PMइंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
Jul 15, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














