-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pocso Case High Court Grants Conditional Bail To Union Ministers Son
केंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
- Written By: दिव्या सिंह
POCSO Case: तेलंगाना हाई कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने POCSO से जुड़े एक मामले में भागीरथ को सशर्त नियमित जमानत दे दी।

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार और उनके बेटे बंडी भागीरथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Union Minister Son Granted Conditional Bail: तेलंगाना हाई कोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ को POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट से जुड़े मामले में सशर्त नियमित जमानत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने उन्हें 1 लाख रुपये के निजी मुचलके, दो ज़मानतदार और अन्य निर्धारित शर्तों के पालन के निर्देश के साथ राहत प्रदान की है। यह आदेश मामले की सुनवाई जारी रहने के दौरान दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
बंडी भागीरथ के खिलाफ तेलंगाना के पेटबशीरबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर कार्रवाई की गई थी। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा POCSO एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत भी मामला दर्ज है।
पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप
17 वर्षीय किशोरी की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि बंडी भागीरथ ने शादी का झूठा वादा कर उनकी बेटी से संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने कथित तौर पर अनुचित शारीरिक हरकतें कीं और नाबालिग को शराब पीने के लिए मजबूर किया। FIR में यह भी दावा किया गया कि 7 जनवरी को रिश्ता खत्म होने के बाद लड़की ने उसी महीने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में BNS और POCSO एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ दीं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का सख्त रुख, बार-बार स्थगन मांगना पड़ा भारी; शिक्षा विभाग पर जुर्माना और तीखी टिप्पणी
नागपुर में न्याय की चौखट पर झुकी मनपा: आदेश की अवहेलना करने पर अधिकारी को याद आई मर्यादा
मजिस्ट्रेट का आदेश भी नहीं मानती पुलिस?-नागपुर ग्रामीण एसपी को हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
केवल आपराधिक इतिहास के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता: शराब घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
आरोपी ने भी दर्ज कराई थी शिकायत
बंडी भागीरथ ने इन आरोपों से इनकार करते हुए करीमनगर-II टाउन पुलिस स्टेशन में एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता और उसका परिवार उन पर शादी का दबाव बना रहा था। प्रस्ताव ठुकराने के बाद परिवार ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की और भुगतान न करने पर झूठे मामले में फंसाने तथा आत्महत्या की धमकी देने की बात कही। उनकी शिकायत के आधार पर भी पुलिस ने अलग FIR दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
पहले मिली थी अंतरिम जमानत
इससे पहले 20 जून को हैदराबाद के मलकाजगिरी स्थित विशेष POCSO कोर्ट ने बंडी भागीरथ को अंतिम परीक्षा में शामिल होने के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। अब तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान कर दी है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
Pocso case high court grants conditional bail to union ministers son
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे मनपा में 15 लाख की 100 LED लाइटें चोरी, FIR में दिखाई सिर्फ 2.60 लाख की कीमत; उठ रहे गंभीर सवाल
Jul 19, 2026 | 02:46 PMअमरावती में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Jul 19, 2026 | 02:45 PMशाजापुर में 10 वर्षीय प्रियांशु की हत्या के विरोध में चक्काजाम, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल
Jul 19, 2026 | 02:43 PMCBSE 10वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित: नागपुर जिले के 50% से अधिक छात्रों ने सुधारी अपनी ग्रेड!
Jul 19, 2026 | 02:40 PMFIFA World Cup 2026 Final: अर्जेंटीना बनाम स्पेन की महाभिडंत आज, जानें कब और कहां देखें फ्री लाइव मैच
Jul 19, 2026 | 02:38 PM2 दिन में अभिजीत दीपके की हालत खराब, सोनम वांगचुक को किया सलाम, कल होगा महासंग्राम!
Jul 19, 2026 | 02:37 PMदुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
Jul 19, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM














