-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jodhpur Meeting Between Vasundhara Raje And Mohan Bhagwat Triggers Buzz
जोधपुर में वसुंधरा-भागवत की मुलाकात, राजस्थान में बढ़ी सियासी हलचल, जानें क्या हुई बात?
- Written By: अभिषेक सिंह
Vasundhara Raje Mohan Bhagwat Meeting: वसुंधरा राजे सुबह लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट बात हुई।

मोहन भागवत व वसुंधरा राजे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vasundhara Raje: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए। खास बात यह रही कि वसुंधरा राजे ने जोधपुर प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की और कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की।
बुधवार सुबह भाजपा नेताओं ने अजीत भवन में पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इनमें राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, राजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया और घनश्याम वैष्णव शामिल थे। सभी नेता वसुंधरा राजे के जोधपुर दौरे पर पहुंचे और उनसे चर्चा की।
संघ प्रमुख से मिलीं वसुंधरा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
क्यों जोधपुर पहुंचे हैं भागवत?
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान कुछ अहम राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. भागवत इन दिनों 5 से 7 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर हैं। ऐसे में राजे की यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कहां-कहां पहुंची पूर्व सीएम?
भागवत से मुलाकात के बाद राजे सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने रामस्नेही संत रामप्रसाद जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक चर्चा की। इसके बाद वे राइका बाग स्थित जुगलजोड़ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने सेनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज से मुलाकात की, संतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और अनुष्ठान में भी भाग लिया।
SI भर्ती अभ्यर्थियों से मुलाकात
अजीत भवन लौटने के बाद राजे ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन भर्ती रद्द होने से उनके सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर से आना था दिल्ली…पहुंचे गए जयपुर, अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें का है कारण?
इस पर राजे ने कहा कि दोषियों और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों के साथ न्याय होना भी जरूरी है। राजे ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को उचित मंच पर उठाया जाएगा।
Jodhpur meeting between vasundhara raje and mohan bhagwat triggers buzz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













