Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई

Celebrity Inspired Look For Rakhi: यदि आप भी रक्षाबंधन पर सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक देंगी।
Raksha bandhan 2026 celebrity inspired ethnic look for rakhi
राखी फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on: 
Sara ali kHan
शरारा सूट शादी-ब्याह से लेकर हर फंक्शन में ट्रेंडिंग है। यह आपको रेगुलर सूट से अलग और हटकर लुक देती है। इसे मिरर वर्क से लेकर जरदोजी वर्क तक में बनवाया जा सकता है और साथ में एक हेवी ईयररिंग पहनें।
Mrunal Thakur
अगर आप कुछ हटकर पहने का मन बना रही हैं, तो बिना सोचे मृणाल ठाकुर के लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए आपको एक पैंट और क्रॉप टॉप के ऊपर हैवी जैकेट को पेयर करना है। ऐसे आउटफिट के साथ बालों के साथ खुला रखने की बजाय पोनीटेल बनाएं।
Janvi Kapoor
राखी के मौके पर अनारकली एक बेस्ट ऑप्शन है। जाह्नवी की तरह आप भी इसे अपने टेस्ट और साइज के अनुसार कस्टमाइज करा सकती हैं। एक हेवी अनारकली सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
Deepika padukone
रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर अगर आप रिच और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो दीपिका का यह सादा-सिंपल लुक परफेक्ट चॉइस है। मिनिमल मेकअप, न्यूड टोन लिप्स और हाइलाइटेड स्किन लुक को सॉफ्ट बनाते हैं। बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रख सकती हैं।
Kareena kapoor kHan
करीना अपने स्टेटमेंट स्टाइल में बालों को स्लीक बन में सेट कर रखा है। उन्होंने मॉडर्न क्लास का टच दिया है और स्टेटमेंट ईयररिंग्स इस लुक को और भी रॉयल बना रहे हैं। मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप शेड्स इस ब्राइट आउटफिट को बैलेंस करते हैं।
Alia Bhatt
अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी सूट भी बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी एम्ब्रॉयडरी और हैवी दुपट्टा आपका लुक तुरंत स्टाइलिश बना देगा। इसे हाई हील्स और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ पेयर करें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com