-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Cm Devendra Fadnavis Ruled Out The Possibility Of Alliance With Uddhav Thackeray
उद्धव के लिए हमारे पास अब कोई जगह नहीं! सुलह की संभावना से फडणवीस ने किया इनकार
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उद्धव के लिए हमारे पास अब कोई जगह नहीं है।

UBT नेता उद्धव ठाकरे, सीएम फडणवीस (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के साथ निकट भविष्य में किसी भी सियासी समझौते की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को हुए एक साक्षात्कार में उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार पूरे पांच साल तक मजबूती से चलेगी।
इसी के साथ उन्होंने महायुति में नाराजगी या मतभेद की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि हमने उद्धव को कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने विधान परिषद में दिए गए अपने भाषण को मजाक बताते हुए कहा कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को 232 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, अगर कोई और आता है, तो हम उन्हें उसे कौन सी सीट देंगे? ऐसा सवाल करते हुए उन्होंने उद्धव के साथ किसी समझौते की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया।
गठबंधन में नहीं होगा कोई बदलाव
साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमने महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक तूफानों को शांत कर दिया है। मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन फिलहाल पांच साल तो चलेगा ही और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 2019 के विधानसभा नतीजों के बाद बदले राजनीतिक घटनाक्रमों में अजीत पवार के साथ 80 घंटे की सरकार के बारे में बोलते हुए, फडणवीस ने कहा कि यह प्रयोग शरद पवार की वजह से हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
भंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
यह भी पढ़ें- उद्धव का दिल्ली दौरा तय, राहुल गांधी ने दिया न्यौता, राष्ट्रपति से मीटिंग फिक्स!
उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि उद्धव ठाकरे ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। महान पवार के दो दूत हमारे पास आए और सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा। जब शिवसेना हमें राजनीति में खत्म करने की कोशिश कर रही थी तो हमें भी जीवित रहने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।
अचानक पलट गए शरद पवार
सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार गठन को लेकर शरद पवार के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्होंने शर्त रखी थी कि पहले राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। फिर मैं महाराष्ट्र का दौरा करूंगा और अपनी स्थिति तैयार करूंगा। उसके बाद ही मैं पाला बदल सकता हूं। शरद पवार ने कहा कि मैं लोगों को समझाऊंगा कि नतीजे ऐसे आए हैं कि जल्द ही दोबारा चुनाव कराना राज्य के हित में नहीं है। इसलिए राकां को भाजपा के साथ सरकार बनानी चाहिए, यही जनादेश है. उसके बाद, हम सरकार बनाएंगे।
इसी वजह से मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने सभी दलों से सरकार बनाने के बारे में पूछा। हमने मना कर दिया था। शरद पवार की पार्टी का अस्वीकृति पत्र मेरे कंप्यूटर पर तैयार था। बाद में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। लेकिन बड़े पवार अचानक पलट गए। चाचा पलट गए, लेकिन भतीजा हमारे पास आया। उसने कहा, मैं आपके साथ समझौते के अनुसार रहूंगा। हमने शपथ ली और वह सरकार आई, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं चली।
मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- मैं समुंदर हूं..
एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जब मैं विपक्ष का नेता था, तब मेरा मजाक उड़ाया जाता था। उस समय मैंने कहा था, “मेरा पानी उतरता देखकर मेरे किनारे घर मत बना लेना, मै समुंदर हूं, फिर लौटकर आऊंगा। महाविकास आघाड़ी सरकार के अपने आपसी झगड़ों के कारण गिरने का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव का विधायकों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। विधायकों को वर्षा बंगले के गेट से वापस भेजा जा रहा था। मुसलमानों की खुशामद और कांग्रेस व राकां के दबदबे की वजह से ठाकरे के विधायक परेशान हो गए थे।
अपमान से आहत हुए एकनाथ शिंदे
फडणवीस ने कहा, शिवसेना में एकनाथ शिंदे का प्रतिदिन अपमान हो रहा था। उनके विभाग की बैठकें आदित्य ठाकरे करते थे। विधान परिषद चुनाव के दौरान उनका धैर्य जवाब दे गया। शिंदे को बाहर बैठा दिया गया और सलाहकार लड़के विधायकों को मतदान का क्रम बता रहे थे। इसलिए शिंदे ने कहा, “अब बहुत हुआ” और उन्होंने शिवसेना में बगावत का बिगुल बजाया। वह बाहर आ गए ।
जब उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा पार की, तो उन्होंने मुझे फोन किया और मैंने कहा, “आप चिंता मत करो, हम आपके साथ हैं।” अजीत पवार के बारे में उन्होंने कहा कि बड़े पवार ने अजीत को बार-बार चुप कराया । पार्टी को सुप्रिया सुले को पार्टी सौंपने के संकेत अजीत को दिख रहे थे । तभी उन्होंने बाहर आने का निर्णय लिया ।
यह स्पष्ट करते हुए कि भाजपा ने दादा से किसी भी तरह के मामलों और न्यायिक प्रक्रियाओं को समाप्त करने और उनमें हस्तक्षेप करने का वादा नहीं किया था, फडणवीस ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में किसी के साथ ऐसा कोई सौदा नहीं किया जा सकता है। कानून के अनुसार जो प्रक्रिया शुरू हो गई है उसे रोका नहीं जा सकता।
Cm devendra fadnavis ruled out the possibility of alliance with uddhav thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












