- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sharad Pawar In Nagpur Before Elections Flag Off Obc Jagrukta Rally
चुनाव से पहले इस दिन नागपुर आएंगे शरद पवार, OBC जागृति रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
Sharad Pawar Nagpur Tour: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव से पहले एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार नागपुर आने वाले है। यहां शरद पवार ओबीसी जागृति रैली को हरी झंडी दिखाने वाले है।
- Written By: प्रिया जैस

शरद पवार (सौजन्य-एएनआई)
Sharad Pawar Nagpur Tour: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार अब जल्द ही नागपुर दौरे पर आने वाले है। ओबीसी आरक्षण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ने राज्य में मंडल आयोग लागू किया था। देश में महाराष्ट्र पहला राज्य था जहां आयोग लागू कर ओबीसी को हक दिलाने का काम उन्होंने किया।
शरद पवार ने ओबीसी के लिए क्या-क्या किया, इसकी जानकारी राज्य की जनता को देने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार पार्टी 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन नागपुर से ओबीसी जागरण मंडल यात्रा शुरू करने वाली है। एनसीपी-एसपी ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राज राजापुरकर के नेतृत्व में राज्य भर में यह यात्रा निकाली जाएगी।
इस दिन को और खास बनाने के लिए एनसीपी-एसपी पार्टी प्रमुख शरद पवार यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए 9 अगस्त को नागपुर आएंगे। शरद पवार के नागपुर दौरे की जानकारी सलिल देशमुख ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम
पहले चरण में विदर्भ
सलिल देशमुख ने बताया कि पहले चरण में यह यात्रा विदर्भ के 11 जिलों में निकाली जाएगी। तहसील स्तर पर सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडल आयोग के विरोध में कमंडल यात्रा निकाली थी। भाजपा के हमेशा ओबीसी समाज के विरोध में रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ओबीसी का राजनीतिक, नौकरी, शिक्षा में आरक्षण रद्द करने का प्रयास किया। विपक्षी दलों के दबाव में सरकार ने जातिनिहाय जनगणना की घोषणा तो की है लेकिन कब होगी, यह स्पष्ट नहीं किया है।
दिवाली के बाद स्थानीय निकाय चुनाव
महाराष्ट्र में पिछले तीन वर्षों से लंबित पड़ी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया अब तीन चरणों में संपन्न कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार, इन चुनावों में वार्ड संरचना और अन्य कार्यों के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार माना जाएगा। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 के अंत तक सभी चुनावी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। इस प्रक्रिया के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव कराए जाएंगे।
दूसरे चरण में नगरपालिका और नगरपरिषदों के चुनाव होंगे, जबकि तीसरे और अंतिम चरण में मुंबई सहित सभी महानगरपालिकाओं के चुनाव संपन्न होंगे। इस संदर्भ में माना जा रहा है कि दिवाली के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो सकती है, जिससे राज्य का संपूर्ण राजकीय वातावरण चुनावी रंग में रंग जाएगा।
यह भी पढ़ें – उद्धव का दिल्ली दौरा तय, राहुल गांधी ने दिया न्यौता, राष्ट्रपति से मीटिंग फिक्स!
शरद पवार का यह दौरा निकाय चुनाव के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल दिवाली के बाद बजने वाला है। ऐसे में पार्टियों ने निकाय चुनाव की पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार का यह दौरा चुनाव के लिए भी खास होने वाला है, जहां उनका मुख्य उद्देश्य ओबीसी लोगों का ध्यान आकर्षित करना होगा।
Sharad pawar in nagpur before elections flag off obc jagrukta rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














