-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Roads Will Be Like America By The End Of Next Year Nitin Gadkari
अगले साल के आखिर तक अमेरिका जैसी होंगी राजस्थान की सड़कें: नितिन गडकरी
- Written By: काजल चोपड़े

नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
जयपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को कहा कि अगले साल के आखिर तक राजस्थान (Rajasthan) की सड़कें अमेरिका (America) जैसी बना दी जाएंगी जिससे यह प्रदेश सुखी, समृद्ध एवं संपन्न बनेगा। वह हनुमानगढ़ जिले के पक्का सारणा गांव में एक उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा, ‘‘गांव को सुखी समृद्ध बनाना ही हम सबका मकसद है।” मंत्री ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बात अक्सर दोहराते हैं जिन्होंने कहा था, ‘‘अमेरिका धनवान है इसके कारण अमेरिका के रास्ते (सड़कें) अच्छे नहीं हुए, बल्कि अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इस कारण अमेरिका धनवान है।”
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
इथेनॉल विवाद पर गडकरी को बदनाम कर रही है खुद बीजेपी, संजय राउत ने BJP पर लगाया बड़े षड्यंत्र का आरोप
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
गडकरी ने कहा, ‘‘हम राजस्थान के रास्ते (सड़कें) 2024 समाप्त होने से पहले अमेरिका की तरह बनाकर देंगे, यह वचन मैं आपको देता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘फिर (इन) रास्तों के कारण राजस्थान भी एक सुखी, समृद्ध एवं संपन्न प्रदेश बनेगा।”
मंत्री ने कहा, ‘‘गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी से मुक्ति मिलनी चाहिए। किसान के खेत को पानी मिलना चाहिए, युवाओं के हाथों को रोजगार मिलना चाहिए, देश का आयात बंद होना चाहिए, देश का निर्यात बढ़ना चाहिए और देश का किसान अन्नदाता, ऊर्जादाता और बिटुमिन दाता बनकर लखपति करोड़पति बन जाए। गांव समृद्ध व संपन्न बने …. यही काम हम करने की कोशिश कर रहे हैं।”
गडकरी ने 2050 करोड़ रुपये की कुल लागत की छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा सेतुबंधन परियोजना के अंतर्गत सात रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद निहाल चंद, राहुल कस्वां एवं नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। (एजेंसी)
Rajasthan roads will be like america by the end of next year nitin gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














