-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Birthday Pm Narendra Modi Amit Shah Wishes Defence Minister
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
- Written By: प्रिया जैस
Rajnath Singh's Birthday: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सभी ने उनके मजबूत इरादों की सरहना की।

राजनाथ सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य -IANS कंसेप्ट फोटो )
PM Narendra Modi Congratulates Rajnath Singh: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने रक्षा मंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारत को मजबूत, सुरक्षित और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ भी अत्यंत प्रशंसनीय है। मैं उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
Birthday greetings to Union Defence Minister, Shri Rajnath Singh Ji. He is at the forefront of building a strong and secure India through his work towards ensuring our nation becomes Aatmanirbhar in the field of defence. Equally noteworthy is his understanding of various… — Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मोदी जी के नेतृत्व में, आप हमारी सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को गति देने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन की जमीनी उपस्थिति को बढ़ाने से लेकर कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से प्रेरित करने तक, आपने हर जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाया है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को अत्याधुनिक और श्रेष्ठ बनाने व रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को गति देने में आप सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन को ज़मीनी विस्तार देने से… — Amit Shah (@AmitShah) July 10, 2026
नितिन गडकरी ने उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 10, 2026
योगी आदित्यनाथ ने सरल व्यक्तित्व की सराहना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “प्रखर वक्ता और जनप्रिय राजनेता रक्षा मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना है।”
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं… pic.twitter.com/2KXWQnEmjf — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2026
दिग्गज मंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। आप इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें, यही शुभेच्छा है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
यह भी पढ़ें – टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने रक्षा मंत्री के श्रेष्ठ स्वास्थ्य और कीर्तिमय जीवन के लिए भगवान श्रीकृष्ण से कामना की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, “आपकी (रक्षा मंत्री) दूरदर्शी सोच और संकल्प से भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त हो रहा है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य आधुनिकीकरण को गति देने में आपका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। राजनीति में आपकी शालीनता, सादगी और राष्ट्र-प्रथम की भावना हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करती है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करती हूं।”
Rajnath singh birthday pm narendra modi amit shah wishes defence minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 08:15 PMभालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Aug 08, 2026 | 08:06 PMमुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
Aug 08, 2026 | 08:02 PM‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 07:50 PMपहाड़ों में बच्चों का अनोखा क्रिकेट मैच, डोगेश भाइयों ने संभाली फील्डिंग और कीपिंग, पकड़ा शानदार कैच
Aug 08, 2026 | 07:37 PMआप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
Aug 08, 2026 | 07:34 PMसावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














