-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Punjab Farmers Will Block Roads At Some Places From Today On 26 October Due To Laxity In Paddy Procurement
पंजाब : धान खरीद में ढिलाई को लेकर आज से किसान उतरेगा सड़क पर, करेंगे रोड जाम
- Written By: राहुल गोस्वामी
धान खरीद में ढिलाई और अन्य मुद्दों के विरोध में किसान किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में आज से पंजाब में कुछ स्थानों पर सड़क जाम करेंगे।

आज से किसान उतरेगा सड़क पर
चंडीगढ़: धान खरीद में ढिलाई और अन्य मुद्दों के विरोध में किसान किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में आज से पंजाब में कुछ स्थानों पर सड़क जाम करेंगे। इस बाबत पंधेर ने कहा कि संगरूर और मोगा जिलों में एक-एक स्थान पर तथा फगवाड़ा और बटाला में आज से अनिश्चितकालीन “चक्का जाम” किया जाएगा।
इससे पहले किसान किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि किसान धान की धीमी खरीद और उठान, डीएपी उर्वरक की अपर्याप्त आपूर्ति और पराली जलाने के मुद्दे के अलावा अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा था कि पराली जलाने वाले किसानों के कृषि रिकार्ड में “रेड एंट्री” दर्ज की गई हैं और उन पर मामले भी दर्ज किए गए हैं।
इस बाबत किसान नेता ने कहा था कि, “इन चार स्थानों को अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध कर दिया जाएगा। हम पूरे पंजाब को अवरुद्ध कर सकते हैं, लेकिन हम अब भी सरकार को समय देना चाहते हैं…अन्यथा हमें ‘करो या मरो’ की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।” उन्होंने किसानों की दुर्दशा के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ भाजपा नीत केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नवीन और सरदारा सिंह जोहल की खास मुलाकात, किसानों के भविष्य पर हुई बड़ी चर्चा
237 केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद शुरू, फसल नुकसान के बाद किसानों को मिला सहारा
पंजाब में पराली पर ‘सुप्रीम’ एक्शन: 5 दिन में 48 केस, दर्जनों किसानों पर FIR; हजारों जवान तैनात
Punjab News: मुख्यमंत्री-विधायकों के हर कार्यक्रम में जाएंगे किसान, पूछेंगे बस एक सवाल…
#WATCH | Morning visuals from Phagwara Main Chowk. Farmers in Punjab announced a fresh one-day protest against the State Government over various demands, including paddy procurement. “On 26th October, will do a road blockade at 4 points…We will begin the protest at 1 pm and… pic.twitter.com/F8t6QR0dAA — ANI (@ANI) October 26, 2024
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर चुनाव में करारी हार के बाद, महबूबा मुफ्ती ने PDP के पूरे स्ट्रक्चर को किया भंग
जानकारी दें कि, बीते शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं थीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को असुविधा हुई थी। लुधियाना में किसानों ने समराला, खन्ना, दोराहा, माछीवाड़ा, जगराओं, मुल्लांपुर और रायकोट सहित कई स्थानों पर सड़कों पर धरना दिया था।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई!
इसी बीच फगवाड़ा में भारती किसान यूनियन (दोआबा) के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बीते शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं बीकेयू (डी) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि आज यानी शनिवार को यहां एक विशाल रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। बीकेयू (डी), किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) का एक ही घटक है। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Punjab farmers will block roads at some places from today on 26 october due to laxity in paddy procurement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
Jun 29, 2026 | 07:10 PMहर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Jun 29, 2026 | 07:07 PMRussia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PMUPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा
Jun 29, 2026 | 07:03 PMठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
Jun 29, 2026 | 07:02 PMज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jun 29, 2026 | 06:55 PMझारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
Jun 29, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














