-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Mehbooba Mufti Dissolves Pdp Structure With Immediate Effect After Defeat In Assembly Election
जम्मू-कश्मीर चुनाव में करारी हार के बाद, महबूबा मुफ्ती ने PDP के पूरे स्ट्रक्चर को किया भंग
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अब तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को ही भंग कर दिया है। विधानसभा चुनाव में पीडीपी के उम्मीदवार तीन सीटों-पुलवामा, त्राल और कुपवाड़ा में ही जीत दर्ज कर सके।

महबूबा मुफ्ती (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अब तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को ही भंग कर दिया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि, निकट भविष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जरुरी विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारी, विभिन्न विंग और निकाय का गठन किया जाएगा। ये जानकारी जम्मू-कश्मीर PDP की ओर से दी गई है।
जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बड़ा फैसला लेते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग कर दिया है। इस बाबत पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग कर दिया है। निकट भविष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारी, विभिन्न विंग और निकाय बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
नवभारत विशेष: आतंकी खतरे से घिरी है इस बार की अमरनाथ यात्रा, बेस कैंप बने हाई सिक्योरिटी जोन
जम्मू-कश्मीर में आसमान से आफत! बांदीपोरा में बादल फटने से मचा हड़कंप, गांव में घुसा सैलाब- देखें VIDEO
सावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
Jammu and Kashmir People’s Democratic Party President Mehbooba Mufti dissolves the full structure of the party with immediate effect. New office bearers, different wings and bodies will be framed after Consultation with party senior leaders in the near future: J&K PDP — ANI (@ANI) October 26, 2024
दरअसल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बीते 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में अपने निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की थी। उसे इस चुनाव में केवल तीन सीट पर ही जीत मिल सकी। इस बाबत पीडीपी के एक नेता ने कहा था कि वरिष्ठ पार्टी नेताओं और चुनाव लड़ चुके पार्टी उम्मीदवारों की बैठक में समीक्षा की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने की।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई!
उन्होंने कहा था कि पीडीपी ने धरातल पर जनता से संपर्क मजबूत करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पीडीपी के उम्मीदवार तीन सीटों-पुलवामा, त्राल और कुपवाड़ा में ही जीत दर्ज कर सके। ये तीनों सीट घाटी में हैं। पार्टी की स्थापना के बाद से उसका यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
गौरतलब है कि, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिली थी और वहीं BJP 29 सीटों पर ही सिमट गई। जबकि पीडीपी को 3 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट पर जीत हासिल कर सकी। वहीं अन्य के खातों में 7 सीटें गईं थीं।
Mehbooba mufti dissolves pdp structure with immediate effect after defeat in assembly election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














