-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Stubble Burning Fir On Farmers Supreme Court Action Red Entry
पंजाब में पराली पर ‘सुप्रीम’ एक्शन: 5 दिन में 48 केस, दर्जनों किसानों पर FIR; हजारों जवान तैनात
- Written By: सौरभ शर्मा
Panjab पुलिस ने पराली जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ 12 FIR दर्ज की हैं। मामला Supreme Court द्वारा बढ़ते प्रदूषण की चिंताओं के बीच किसानों को इसे रोकने के फैसले के बाद आया है।

पराली को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड (कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया)
Punjab Farmers Stubble Burning News: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पिछले 5 दिनों में 48 मामले सामने आने के बाद 12 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह इस सीजन की पहली बड़ी कानूनी कार्रवाई है, जिसने किसानों और प्रशासन के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। दिल्ली-एनसीआर में हर साल जानलेवा बनने वाले प्रदूषण को लेकर शीर्ष अदालत ने साफ कर दिया है कि किसानों को पर्यावरण खराब करने की छूट नहीं दी जा सकती।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से निगरानी शुरू होने के बाद अमृतसर में सबसे ज्यादा 32 मामले सामने आए हैं। दर्ज की गई 12 FIR में से 11 अकेले अमृतसर जिले में हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत की गई है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, प्रशासन ने 13 किसानों के जमीन रिकॉर्ड में ‘रेड एंट्री’ भी दर्ज की है, जिससे वे न तो जमीन बेच पाएंगे और न ही उस पर लोन ले सकेंगे।
क्या रोक पाएगा 8000 जवानों का ‘पराली सुरक्षा बल’
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नवीन और सरदारा सिंह जोहल की खास मुलाकात, किसानों के भविष्य पर हुई बड़ी चर्चा
CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा
Supreme Court की ऐतिहासिक टिप्पणी: “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात
सरकार ने समस्या से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी की है। पिछले तीन सालों के आंकड़ों के आधार पर 8 जिलों के 663 गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन गांवों में पराली जलाने की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इन पर नजर रखने के लिए लगभग 8,000 कर्मियों का एक विशेष ‘पराली सुरक्षा बल’ बनाया गया है। इसमें नोडल अधिकारी, क्लस्टर समन्वयक और क्षेत्रीय अधिकारी शामिल हैं, जो 11,000 से ज्यादा गांवों में तैनात रहकर रोजाना रिपोर्ट देंगे और पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक भी करेंगे। अधिकारियों को डर है कि हालिया बारिश से कटाई में हुई देरी के कारण आने वाले हफ्तों में मामले बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में PM की मां का दुबारा अपमान, इस बार तेजस्वी की सभा में दी गई गाली; VIDEO से मचा सियासी बवाल
कार्रवाई पर भड़के किसान, जानें क्या है उनकी मांग
हालांकि, सरकार की इस सख्ती का किसान संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। बीकेयू डकौंडा के महासचिव जगमोहन सिंह ने FIR और ‘रेड एंट्री’ की निंदा करते हुए कहा कि सरकार छोटे और सीमांत किसानों को दंडित कर रही है। उन्होंने मांग की कि कार्रवाई करने से पहले सरकार सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लागू करे जिसमें पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि बिना वित्तीय मदद दिए किसानों पर कार्रवाई करना अन्याय है। सरकार ने अब तक 1.10 लाख रुपये का पर्यावरण जुर्माना भी लगाया है।
Punjab stubble burning fir on farmers supreme court action red entry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
Jun 29, 2026 | 07:10 PMहर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Jun 29, 2026 | 07:07 PMRussia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PMUPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा
Jun 29, 2026 | 07:03 PMठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
Jun 29, 2026 | 07:02 PMज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jun 29, 2026 | 06:55 PMझारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
Jun 29, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














