-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- All The Farmers Were Released Sarwan Singh Pandher Started Protesting Against The Punjab Government As Soon As He Came Out Of Jail
पंजाब सरकार ने किसानों को दिया धोखा…डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, जेल से निकलते ही किसान नेताओं ने दिखाए तेवर
- Written By: अर्पित शुक्ला
पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को गिरफ्तार किए गए सभी किसान नेताओं को रिहा कर दिया है। रिहा होते ही किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है।

हिरासत में लिए गए पंजाब के किसान नेता पंधेर और कोहाड़ रिहा
चंडीगढ़: केंद्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद हाल में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए किसान नेताओं सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा के नेता पंधेर को मुक्तसर जेल से रिहा किया गया जबकि कोहाड़, कोटड़ा और कुछ अन्य किसान नेताओं को पटियाला केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।
पंधेर ने एक वीडियो संदेश जारी कर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ की गई पंजाब पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इन स्थलों पर किसान एक साल से अधिक समय से डेरा डाले हुए थे। पुलिस ने 19 मार्च को कई किसान नेताओं को उस समय हिरासत में ले लिया था जब वे चंडीगढ़ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाले एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे।
पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
यह बैठक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। बैठक के बाद किसान जैसे ही मोहाली में दाखिल हुए, उन्हें भारी अवरोधकों का सामना करना पड़ा और कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों और वहां स्थापित अस्थायी ढांचों को हटा दिया। इसके बाद शंभू-अंबाला और संगरूर-जींद राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
नवभारत विशेष: फिल्म ‘सतलुज’ के प्रदर्शन पर रोक क्यों ? सत्य से दिक्कत क्या है?
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों के अंदर इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
प्रदर्शनकारी किसानों ने उन्हें शंभू एवं खनौरी बॉर्डर से हटाने और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की थी। पंधेर ने शुक्रवार को रिहाई के बाद पटियाला में पत्रकारों से कहा कि किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार ‘‘दिल्ली में ‘आप’ नेताओं को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई से बचाने” के लिए केंद्र के साथ मिली हुई है।
भगवंत मान पर बोला हमला
पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार कहेगी कि किसानों का आंदोलन केंद्र के खिलाफ है लेकिन अब उसकी अपनी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और अवरोधक हटा दिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताना चाहिए कि राजमार्गों को किसने अवरुद्ध किया था – क्या वे किसान थे या हरियाणा के अधिकारी थे जिन्होंने अवरोधक लगाए थे?” उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते थे। हम सड़कों को अवरुद्ध करने के पक्ष में कभी भी नहीं थे।”
क्या कहा पंधेर ने?
पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार को खनौरी और शंभू में विरोध स्थलों से किसानों को जबरन हटाए जाने के कारण खोए उनके सामान के लिए उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) आंदोलन के भविष्य की दिशा तय करेंगे।
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच, पंजाब सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शुक्रवार की सुबह पानी पीकर अनशन समाप्त कर दिया। किसान नेताओं ने दावा किया था कि डल्लेवाल को 19 मार्च को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन पंजाब सरकार ने कहा कि उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।(एजेंसी इनपुट के साथ)
All the farmers were released sarwan singh pandher started protesting against the punjab government as soon as he came out of jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMMPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














