दिल्ली में मौत का गड्ढा, जल बोर्ड की लापरवाही ने ली 25 साल के कमल की जान; पुलिस ने रात भर नहीं सुनी फरियाद

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बार फिर सरकारी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है। 25 वर्षीय कमल, जो एचडीएफसी बैंक के कॉल सेंटर में कार्यरत थे, उनकी मौत हो गई।

Delhi Road Accident: देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बार फिर सरकारी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है। 25 वर्षीय कमल, जो एचडीएफसी (HDFC) बैंक के कॉल सेंटर में कार्यरत थे, रात को दफ्तर से घर लौटते समय जल बोर्ड द्वारा खोदे गए एक खुले गड्ढे में अपनी बाइक समेत गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात भर सात अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि "हजारों लड़के रोज खोते हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने फोन की लोकेशन मिलने के बावजूद रात में सर्च ऑपरेशन चलाने से मना कर दिया। सुबह कमल की लाश गड्ढे से बरामद हुई। इस घटना ने दिल्ली की राजनीति में भी उबाल ला दिया है; जहां शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने जांच के आदेश दिए हैं, वहीं विपक्षी दलों ने इसे 'हत्या' करार देते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com