-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- President Murmu To Inaugurate Lok Manthan 2024 In Hyderabad
राष्ट्रपति मुर्मू 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘लोकमंथन-2024’ का करेंगी उद्घाटन
- Written By: विजय कुमार तिवारी
‘प्रज्ञा प्रवाह' के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि लोकमंथन के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होंगे। इस द्विवार्षिक आयोजन की शुरुआत 2016 में हुई थी और भोपाल, रांची तथा गुवाहाटी में भी पूर्व में लोकमंथन आयोजित किया गया था।

हैदराबाद में लोकमंथन-2024 की तैयारी
हैदराबाद : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 नवंबर को यहां राष्ट्रवादी विचारकों की संगोष्ठी ‘लोकमंथन-2024′ का उद्घाटन करेंगी। हैदराबाद में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अन्य लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना वाले बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के संगठन ‘प्रज्ञा प्रवाह’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर बहस के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। ‘प्रज्ञा प्रवाह’ के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार के अनुसार, राष्ट्रपति 22 नवंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।
‘प्रज्ञा प्रवाह’ के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि लोकमंथन के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होंगे। इस द्विवार्षिक आयोजन की शुरुआत 2016 में हुई थी और भोपाल, रांची तथा गुवाहाटी में भी पूर्व में लोकमंथन आयोजित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
इसे भी पढ़ें…बहन और भाई की जोड़ी ने किया कमाल, पहली बार भारतीय नौसेना में संभालेंगे युद्धपोतों की कमान
लोकमंथन राष्ट्रवादी विचारकों का द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का चौथा संस्करण प्रज्ञा प्रवाह, नई दिल्ली और प्रज्ञा भारती, तेलंगाना द्वारा उनके सहयोगी संगठनों के साथ 21 से 24 नवंबर, 2024 तक शिल्प कला वेदिका में आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले भोपाल, रांची और गुवाहाटी ने लोकमंथन के पिछले संस्करणों की मेजबानी की थी।
इसे भी पढ़ें…‘फॉक्सकॉन और एयरबस परियोजना गुजरात चली गई’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- महायुति से नाराज है महाराष्ट्र
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी लोकमंथन 2024 की स्वागत समिति के अध्यक्ष हैं। इसके लिए 10 अगस्त को किशन रेड्डी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दर्शकों को संबोधित करते हुए इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया था।
–एजेंसी इनपुट के साथ
President murmu to inaugurate lok manthan 2024 in hyderabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
Jul 11, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














