- Hindi News »
- India »
- Imran Pratapgarhi Lashed Out At Bjp And Mahayuti In Pune
‘फॉक्सकॉन और एयरबस परियोजना गुजरात चली गई’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- महायुति से नाराज है महाराष्ट्र
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विभाजनकारी विमर्श गढ़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
- Written By: Saurabh Pal

इमरान प्रतापगढ़ी( फोटो- इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडिया)
पुणेः कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विभाजनकारी विमर्श गढ़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
उनके अनुसार भाजपा नेता विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देने के बजाय, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और अनुच्छेद 370 को हटाने की बात कर रहे हैं, जिनका मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
मीरा भाईंदर में बायोमाइनिंग अभियान तेज, दिसंबर 2026 तक डंपिंग ग्राउंड होगा कचरा मुक्त
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
छत्रपति संभाजीनगर: ‘बारिश की हर बूंद कीमती’, जलशक्ति अभियान की बैठक में कलेक्टर विनय गौड़ा के सख्त निर्देश
कवि से नेता बने प्रतापगढ़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को रास नहीं आया है, जिसका नेतृत्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार कर रहे हैं। प्रतापगढ़ी ने पुणे छावनी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रमेश बागवे के लिए प्रचार किया। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) में कड़ी टक्कर है।
प्रतापगढ़ी ने कहा, “महाराष्ट्र के लोग फॉक्सकॉन और एयरबस समेत कई परियोजनाओं को गुजरात या अन्य राज्यों में ले जाने से नाराज हैं। 23 नवंबर (जब नतीजे घोषित होंगे) के बाद एमवीए गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रतापगढ़ी ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की “एकतरफा” जीत की भविष्यवाणी की। उन्होंने बुधवार को हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस और सहयोगी दलों की जीत का भी विश्वास जताया।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्हें उपचुनाव की तारीखें बदलने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क करना पड़ा। झारखंड में एजेंसियां चुनाव मैदान में उतर गई हैं, जो चुनाव की संभावनाओं को लेकर भाजपा खेमे में घबराहट को दर्शाता है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि “बुलडोजर न्याय” पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों ने भाजपा शासित राज्यों को आईना दिखाया है और संविधान की सर्वोच्चता पर जोर दिया है। इसके साथ ही कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान अनुच्छेद 370 हटाने का मुद्दा उठा रही है, क्योंकि उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
ये भी पढ़ें-बुलडोजर एक्शन पर चला ‘सुप्रीम’ चाबुक तो बोल पड़े असदुद्दीन ओवैसी, पीएम मोदी को लेकर दे डाला ये बड़ा बयान
Imran pratapgarhi lashed out at bjp and mahayuti in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
May 26, 2026 | 11:17 AMमीरा भाईंदर में बायोमाइनिंग अभियान तेज, दिसंबर 2026 तक डंपिंग ग्राउंड होगा कचरा मुक्त
May 26, 2026 | 11:17 AMबतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
May 26, 2026 | 11:10 AMछत्रपति संभाजीनगर: ‘बारिश की हर बूंद कीमती’, जलशक्ति अभियान की बैठक में कलेक्टर विनय गौड़ा के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:06 AMईद स्पेशल: बुरहानपुर में चाय और ड्राई फ्रूट्स के शौकीन बकरे बने चर्चा का विषय, शौक के साथ बिजनेस की मिसाल
May 26, 2026 | 10:57 AMBMC-IIM मुंबई साझेदारी से बदलेगा शहरी प्रशासन, डेटा आधारित नीति और रिसर्च पर जोर
May 26, 2026 | 10:56 AMसिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










