-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Manipur Violence Big Step In Kuki Meitei Meating The First Time Shah Said Now Permanent Peace
Manipur Violence: मणिपुर में बड़ा कदम! पहली बार आमने-सामने बैठेंगे कुकी-मैतेयी, शाह बोले- अब स्थायी शांति होगी
- Written By: सौरभ शर्मा
राज्यसभा में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी देने का सांविधिक संकल्प पेश करते हुए गृह मंत्री शाह ने सदन में विपक्ष पर खूब बरसे। दोनो तरफ के नेताओं ने अपने विचार रखे, उच्च सदन ने तड़के करीब 4 बजे ध्वनिमत संकल्प को पास कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली: केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय ने लंबे अरसे से चली आ रही मणिपुरी की हिंसा को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार के ग्रह मंत्रालय की तरफ से आपसी बातचीत के लिए संगठनों को निमंत्रण भेजा गया है जिसे कुकी समुदाय ने स्वीकार कर लिया है। दोनो समुदायों के प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली बुलाकर शांति बहाली के सिलसिलेवार कदमों पर चर्चा की जायेगी। अब शनिवार को दोनो संगठनों के प्रतिनिधियों को आमने-सामने बिठाकर पूर्णता स्थाई शांति की बहाली करने की बात की जायेगी।
बता दें कि पिछले साल भी इस तरह की बैठक के प्रयास किये गये थे, लेकिन इसे कुकी समुदाय ने नकार दिया था। इस बार कुकी समुदाय की तरफ से इसको अस्वीकार कर दिया था। इस बार की द्विपक्षीय बैठक को अहम माना जा रहा है। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से यह पहली बैठक है जिसमें केन्द्र के वार्ताकार एके मिश्रा कुकी और मैतेयी दोनों संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों के सामने बातचीत करके स्थाई शांति की बहाली के लिए पूर्ण प्रयास किये जायेगें।
राज्यसभा में देर रात मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन को मंजूरी
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा में देर रात मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन को मंजूरी देने का सांविधिक संकल्प पेश किया। इसके पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने मुद्दे पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। उच्च सदन ने इसको तड़के करीब 4 बजे ध्वनिमत के साथ इस संकल्प को पास कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।
सम्बंधित ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह ने राज्यसभा में टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता। केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि मणिपुर के दोनों समुदाय समझेंगे और बातचीत का रास्ता अपनाएंगे। मणिपुर के दोनों समुदायों की अगली बैठक जल्द ही दिल्ली में होने वाली है।
शाह बोले मणिपुर में स्थति सामान्य हो रही
मणिपुर में फरवरी में लगाए राष्ट्रपति शासन पर लोकसभा की मुहर लग चुकी है और अब गुरूवार को इसे राज्यसभा से भी अनुमोदित कर दिया है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के अनुमोदन का प्रस्ताव पेश करते हुए केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और पिछले चार महीने में जातीय हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें
अमित शाह ने आगे बताय कि यह गलत नहीं बनाया जाना चाहिए कि राष्ट्रपति शासन इस वजह से लगाया कि हम स्थिति को संभालने में असमर्थ थे। उन्होंने आगे कहा कि 7 साल पहले मणिपुर में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब साल में 225 दिन कर्फ्यू लग रहता था और एनकाउंटर में भी 1500 लोग मारे गए थे। नस्लीय हिंसा और नक्सलवाद दोनों में अंतर है और दोनों से निपटने के तरीके अलग-अलग होते हैं।
Manipur violence big step in kuki meitei meating the first time shah said now permanent peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
Jun 21, 2026 | 05:34 PMJavitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Jun 21, 2026 | 05:33 PMVIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
Jun 21, 2026 | 05:27 PMग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
Jun 21, 2026 | 05:27 PMबेटे के प्रीस्कूल के पहले दिन विदेशी मैनेजर ने दी छुट्टी, भारतीय शख्स का अनुभव वायरल
Jun 21, 2026 | 05:24 PMPunjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
Jun 21, 2026 | 05:22 PMEPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM













