-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Best Hill Stations For October Long Weekends With Friends
अक्टूबर के लॉन्ग वीकेंड पर घूमें ये प्यारे हिल स्टेशन, विदेशी भी जमकर करते हैं मजे
- Written By: प्रीति शर्मा
Hill Stations in India: भारत में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर है क्योंकि इस समय मौसम बहुत सुहावना होता है। इस समय भारत के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन की सैर करने का प्लान किया जा सकता है।

हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया)
Best Hill Station to Visit in October: मानसून के जाने के बाद घूमने का असली मजा आता है। इस मौसम में हल्की-हल्की ठंड दस्तक देती है और घूमने फिरने का भी मजा खूब आता है। अक्तूबर का महीना भी कुछ ऐसा ही होता है इस समय त्यौहारों की रौनक और स्कूल या ऑफिस की छुट्टियां घूमने के लिए आदर्श माहौल बनाती है। इस समय न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है। साफ आसान और पहाड़ों के प्राकृतिक नजारे बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
अगर आप इस अक्तूबर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन जा सकते हैं। जहां पर बिताया गया हर एक लम्हा बहुत यादगार और दिलचस्प होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर हर किसी को मजा आएगा।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग चाय के बागानों और हिमालय के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। अक्तूबर में यहां मौसम बहुत सुहावना रहता है जिसकी वजह से लोग इस समय ज्यादा आना पसंद करते हैं। सुबह के समय टाइगर हिल से सूर्योदय देखने का अनुभव बहुत अलग है। जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां पर मशहूर टॉय ट्रेन की सवारी भी की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
केरल के वायनाड में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन में अब तक 7 शव बरामद
केरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
केरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
कोडाइकनाल
तमिलनाडु का सबसे खूबसूरत और प्यारा हिल स्टेशन कोडाइकनाल को पहाड़ों की राजकुमारी भी कहा जाता है। अक्तूबर के महीने में यहां का मौसम एकदम जादुई हो जाता है। हल्की बारिश के बाद यहां हरियाली छाई रहती है। बादलों से घिरे जंगलों का अद्भत नजारा देखने यहां आ सकते हैं। इसके अलावा कोडाइकनाल झील में बोटिंग या साइकलिंग का मजा लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- महात्मा गांधी के जीवन को करीब से देखने के लिए पहुंच जाएं गुजरात, जहां जुड़ी हैं कई यादें
मुन्नार
केरल का सबसे शानदार हिल स्टेशन मन्नार एक बार घूमने का प्लान जरूर करें। इस समय यहां के चाय और कॉफी के बागान बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। मौसम बहुत खुशनुमा हो जाता है और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां मट्टूपेट्टी डैम, अनायिरंगल डैम और एराविकुलम नेशनल पार्क घूमने का प्लान करें। नेचर लवर्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
मनाली
हिमाचल प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में से एक मनाली को स्वर्ग कहा जा सकता है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह बहुत सही है। यहां रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। इस समय यहां की हरियाली और बर्फीली खूबसूरती का नजारा देखने का लुत्फ लिया जा सकता है।
अक्तूबर में अगर पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन डेस्टिनेशन को भी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों के शानदार और खूबसूरत नजारे पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
Best hill stations for october long weekends with friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Jul 14, 2026 | 07:05 PMEXCLUSIVE: पुलिस चेकिंग से 100 मीटर दूर सड़क किनारे जुआ, चौकी में बैठे पुलिसकर्मी फोन चलाने में व्यस्थ; VIDEO
Jul 14, 2026 | 06:59 PMहॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














