-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pok Protest Pakistan Islamabad Press Club Ukpnp Geneva
हमें मारने का कोई हक नहीं… PoK में प्रोटेस्ट की आग UN में पहुंची, अब तक 12 लोगों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Pok Protest latest News: स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने कश्मीर...

PoK में प्रोटेस्ट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan Pok protest: पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थानीय जनता के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचार अब संयुक्त राष्ट्र के संज्ञान में आ गए हैं। PoK के राजनीतिक दलों ने यूएन मानवाधिकार परिषद से अपील की है कि वह तत्काल हस्तक्षेप करे और वहां की जनता को सेना की हिंसा से सुरक्षित बनाए। 29 सितंबर से चल रहे इन नागरिक प्रदर्शनों में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विटजरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने कश्मीर के मुद्दे को उठाया। UKPNP ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है कि वह कश्मीरियों को मारें, हमारी जमीन और संसाधनों पर कब्जा करें, और हमारे लोगों के साथ अत्याचार करे।
पीओके से कई लोग लापता
UKPNP के प्रवक्ता सरदार नासिर अजीज खान ने जिनेवा में बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर में कई लोग लापता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में तथाकथित ‘आज़ाद कश्मीर’ में हालात गंभीर हैं, और 29 सितंबर से अब तक 12 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिससे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
नासिर अजीज खान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान यहां के नागरिकों पर अत्यधिक क्रूरता बरत रहा है और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है, जिससे कई लोग घायल और मारे जा रहे हैं। इसके अलावा, सैकड़ों लोग जेल में हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए हम अपील करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र तुरंत हस्तक्षेप करे और उन कश्मीरियों की जान बचाए जो पाकिस्तानी कब्जे में हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों के साथ अत्यंत अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने इस्लामाबाद प्रेस क्लब में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की।
यह भी पढ़ें:- जानिए क्या है क्रोनीज्म? राहुल गांधी ने अडानी पर साधा निशाना, इन 3 ऑटो कंपनियों की जमकर तारिफ
प्रेस क्लब पर प्रदर्शनकारियों का हमला
2 अक्टूबर 2025 को इस्लामाबाद प्रेस क्लब के बाहर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JKJAC) के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में की जा रही हत्याओं और गिरफ्तारियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने क्लब में प्रवेश कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। पुलिस ने पत्रकारों और स्टाफ पर लाठीचार्ज किया, कैफेटेरिया को नुकसान पहुँचाया, कैमरे और मोबाइल तोड़े, और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Pok protest pakistan islamabad press club ukpnp geneva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














