'पहले हमारे पैर पर गिरे थे...', NDA नेताओं से मिले पवन सिंह, तो तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा खुलासा

Tej Pratap: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पावर स्टार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ कई बड़े नेताओं के मुलाकात की है। इस मुलाकात पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने जमकर हमला बोला है।
'पहले हमारे पैर पर गिरे थे...', NDA नेताओं से मिले पवन सिंह, तो तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पवन सिंह पर तेज प्रताप ने साधा निशाना
Published on: 
Updated on: 

Former Minister Tej Pratap Yadav's Statement: मंगलवार को भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने दिल्ली में एनडीए के नेताओं से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। साथ ही पावन सिंह के बीजेपी में दोबारा शामिल होने को लेकर अटकलें भी तेज हो गई है। वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आरजेडी से बाहर किए गए और जनशक्ति जनता दल नाम की नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर जमकर हमला बोले है। उन्होंने कहा कि, 'इन लोगों का यही काम है कलाकार और खासकर जिस व्यक्ति का अपने नाम लिया पवन सिंह का। पवन सिंह जो है कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे। हमारे पैर पर गिरे हुए थे पवन सिंह और दोबारा चले गए किसी और के पैर पर गिरने के लिए

तेज प्रताप ने बोला हमला

आगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि, 'वह लगातार किसी न किसी के पैर में गिरते रहे हैं। इनको समझ में नहीं आ रहा है कि बुद्धि और विवेक इनका काम नहीं कर रहा है क्या करेंगे नहीं करेंगे वह जानेंगे। पवन सिंह क्या करेंगे नहीं करेंगे, वह कलाकार हैं। उनको कलाकारी करना चाहिए। इसके साथ ही तेज प्रताप ने छठ को यूनेस्को में दर्ज कराने के पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर कहा कि ये अच्छी बात है। ये लोक आस्था का सवाल है और अगर कोई इसे आगे बढ़ा रहा है तो अच्छी बात है।

NDA के नेताओं के पवन सिंह ने की मुलाकात

बता दें कि, मंगलवार कोस दिल्ली में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने एनडीए के नेताओं से मुलाकात की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मिलने के साथ-साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। साथ बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी मौके मौजूद रहे। इस मुलाकात से यह माना जा रहा है कि बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह अपने रिश्ते बीजेपी के साथ ठीक कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com