-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jp Nadda Woke Up From His Slumber After The Kolkata Incident Gave Advice To The States For The Safety Of Doctors
कोलकाता कांड के बाद नींद से जागे जेपी नड्डा, डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए राज्यों को दी सलाह
- Written By: शुभम पाठक
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नींद खुलती हुई नजर आ रही है, जहां स्वास्थय मंत्रालय ने राज्यों को डॉक्टर्स और अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कोलकाता में आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामवे में अब एक रौद्र रूप ले लिया है। दरिंदगी के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले ने बंगाल सरकार तक को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इस हादसे के बाद डॉक्टर अपनी सुरक्षा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे है और इतने दिनों के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद0 बाद आखिरकार इस मामले में अब जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नींद खुलती हुई दिखाई दे रही है।
डॉक्टर हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक फरमान जारी किया है जिसमें सभी राज्यों को अपने राज्य के अस्पताल और चिकित्सकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
याद दिला दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा और उनके सहयोगियों के लिए न्याय के लिए एक केंद्रीय कानून की मांग करते हुए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें:-देश भर में 10 राज्यों के इन 12 शहरों को बनाया जाएगा औद्योगिक स्मार्ट सिटी, मोदी सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी
सम्बंधित ख़बरें
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
आरजी कर केस: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी, आज मामले पर सुनवाई
कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला : जूनियर डॉक्टर कर रहे सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा पत्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने 23 अगस्त को डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखकर कुछ चिजों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रीत करने की सलाह दी है। जिसमें कोलकाता की घटना के बाद चिकित्सा संस्थानों में हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शन के मुद्दे की ओर आकर्षित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 20 और 22 अगस्त को आदेश पारित किए।
अपूर्व चंद्रा ने दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि राज्य सरकारें दो सप्ताह की अवधि के भीतर स्थिति की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक और उचित कार्रवाई करेंगी। इस संबंध में निम्नलिखित कुछ तात्कालिक उपाय हैं जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके लिए सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए विचार किया जा सकता है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने लिखे गए पत्र में अस्पताल सुरक्षा समिति और हिंसा रोकथाम समिति के गठन का आह्वान किया गया है, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे, ताकि उचित सुरक्षा उपायों की रणनीति बनाई जा सके और उन्हें लागू किया जा सके।
ये भी पढ़ें:-अनिल देखमुख ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, लाडली बहन योजना पर दिया बड़ा बयान
जानिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश
इसके साथ ही अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बात करें तो 22 अगस्त को जारी अपने आदेश में कोर्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव को मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मिलकर काम करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि एनटीएफ की रिपोर्ट आने तक राज्य सरकारें/केंद्र शासित प्रदेश कुछ बुनियादी न्यूनतम आवश्यकताओं को लागू करें, ताकि कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान किया जा सके।
Jp nadda woke up from his slumber after the kolkata incident gave advice to the states for the safety of doctors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














