-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Case Hearing In Supreme Court Today Charges Framed Against Accused Sanjay Roy
कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय
- Written By: राहुल गोस्वामी
कोलकाता दुष्कर्म-मर्डर केस को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले में बीते 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स (NTF) के काम को लेकर भारी असंतोष जताया था। बीते 4 नवंबर को अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप तय किए थे।

कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
कोलकाता: कोलकाता दुष्कर्म-मर्डर केस को लेकर आज यानी 6 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले में बीते 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स (NTF) के काम को लेकर भारी असंतोष जताया था। इसके साथ ही NTF को 3 हफ्ते के अंदर ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव देने के निर्देश भी दिए थे।
बीते 15 अक्टूबर को CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने कहा था कि NTF को डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन ये बहुत ही सुस्त चाल से काम कर रहा है।
यहां पढ़ें – ‘मुडा’ घोटाले में बुरे फंसे CM सिद्धारमैया, आज लोकायुक्त के सामने होंगे पेश
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
ममता बनर्जी को खुली चुनौती? चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट, खुद को बताया ‘असली TMC’
TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर
इसके साथ ही कोर्ट का कहना था कि, NTF की पहली बैठक बीते 27 अगस्त को हुई थी। हैरानी की बात है कि 9 सितंबर के बाद से कोई बैठक ही नहीं हुई। कोई काम की गति क्यों नहीं बढ़ाई गई? इस टास्क फोर्स को अपने काम में और भी तेजी लानी होगी।
जानकारी दें कि, बीते 4 नवंबर को ही कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव मिलने के 87 दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत ने तब घोषणा की कि थी कि आगामी 11 नवंबर से दैनिक आधार पर मामले की सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें – BJP ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 40 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
बता दें कि, मुख्य आरोपी संजय रॉय पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने बीते 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार किया था। उससे एक दिन पहले आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला चिकित्सक का शव मिला था। बाद में CBI ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।
वहीं बीते महीने पेश प्रारंभिक आरोपपत्र में CBI ने रॉय को ही मामले में ‘एकमात्र मुख्य आरोपी’ बताया था। CBI के आरोपपत्र में इस अपराध के पीछे एक ‘बड़ी साजिश’ की आशंका भी व्यक्त की गई है। आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में बीते नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक का शव मिला था, जिसके बाद पूरे पश्चिम बंगाल में जूनियर चिकित्सकों ने मामले में न्याय की मांग करते हुए ‘कार्य बहिष्कार’ आंदोलन शुरू कर दिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Kolkata case hearing in supreme court today charges framed against accused sanjay roy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














