-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News . »
- Videos »
- Central Bureau Of Narcotics Raid Agar Malwa Nursery Drug Lab Md Seized
आगर-मालवा में 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त: नर्सरी में चल रही थी MD बनाने की गुप्त लैब, 3 हिरासत में
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Agar Malwa Drug Raid: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने आगर-मालवा की एक नर्सरी में छापा मारकर 31 किलो MD ड्रग्स और 600 किलो केमिकल जब्त किया। 10 करोड़ की इस ड्रग फैक्ट्री से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
MD Drugs Seizure MP: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी स्ट्राइक हुई है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की उज्जैन टीम ने आमला गांव की एक नर्सरी में चल रही अवैध मेफेड्रॉन (MD) लैब का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से करोड़ों का नशीला पदार्थ, भारी मात्रा में केमिकल और वाहन बरामद किए हैं।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (वित्त मंत्रालय) की मध्य प्रदेश इकाई को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि आगर-मालवा के आमला गांव के आंतरिक इलाके में स्थित एक नर्सरी में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है।, सूचना थी कि शनिवार सुबह 5 से 10 बजे के बीच नशीले पदार्थ ‘मेफेड्रॉन’ (MD) का एक बड़ा बैग सप्लाई किया जाना है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उज्जैन प्रकोष्ठ के अधीक्षक मुकेश खत्री और नीमच-जावरा के अधीक्षक वी. एस. कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब 4:30 बजे ही नर्सरी की घेराबंदी कर ली।, टीम ने सुबह 10 बजे तक किसी अंतरराज्यीय तस्कर के आने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई नहीं आया, तो टीम ने परिसर के अंदर धावा बोल दिया।
भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और घातक केमिकल बरामद
नर्सरी के भीतर तलाशी लेने पर नारकोटिक्स टीम दंग रह गई। वहां एक गुप्त क्लेंडस्टाइन लैब (Clandestine Lab) संचालित हो रही थी, जिसका उपयोग एमडी बनाने के लिए किया जाता था। अधिकारियों ने मौके से 31.250 किलोग्राम मेफेड्रॉन (MD) बरामद की है।, इसके अतिरिक्त, एमडी बनाने में उपयोग होने वाले लगभग 600 किलो विभिन्न प्रकार के केमिकल भी जब्त किए गए हैं। इन केमिकल्स में मुख्य रूप से एमडीसी (MDC), एमएमए (MMA), ट्राईथाइलमाइन (Triethylamine), एचसीएल (HCl), सोडियम कार्बोनेट और सोडियम एसिटेट जैसे खतरनाक पदार्थ शामिल हैं। बरामद किए गए नशे और संसाधनों की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मशीनें जब्त और तीन संदिग्ध हिरासत में
छापेमारी के दौरान न केवल नशीले पदार्थ, बल्कि ड्रग्स तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले लैब उपकरण और मशीनें भी पाई गईं। टीम ने नशीले पदार्थों और रसायनों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले एक वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान अब तक तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनकी संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं।, अधीक्षक मुकेश खत्री ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह माल कहीं बेचा गया था, अब विभाग अनुसंधान कर रहा है कि इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है और यह किसे बेचा जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
सागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सवारी मार्ग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जांच का दायरा और आगामी कार्रवाई
नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, यह इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस अवैध लैब में कितने मजदूर और वर्कर काम कर रहे थे और उनके पीछे किसका हाथ है। मामले के सभी तथ्यों की जांच के बाद उप-नारकोटिक्स आयुक्त द्वारा विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Central bureau of narcotics raid agar malwa nursery drug lab md seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM