-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Calcutta High Court Directs Cbi To Produce Kolkata Polices Case Diary In Rg Kar Medical Case
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
- Written By: सौरभ शर्मा
न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने सीबीआई को 23 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में उन लोगों की भी सूची सौंपने का निर्देश दिया जिनसे मामले में पूछताछ की गई थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय (सार्स - सोशल मीडिया)
कोलकत्ता: पश्चिम बंगाल के कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस द्वारा शुरू में तैयार की गई केस डायरी प्रस्तुत करे। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने सीबीआई को 23 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में उन लोगों की सूची सौंपने का भी निर्देश दिया जिनसे मामले में पूछताछ की गई थी। सीबीआई ने मामले की जारी जांच को लेकर एक सीलबंद स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
महिला चिकित्सक का शव 9 अगस्त 2024 को अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। अदालत ने 13 अगस्त, 2024 को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई का पक्ष रखने के लिए अदालत के समक्ष पेश वकील ने कहा कि वह पिछली सुनवाई के दौरान पीठ द्वारा दिये गए निर्देशानुसार केस डायरी भी लेकर आए हैं। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि क्या अपराध में क्या सामूहिक दुष्कर्म का संकेत मिला है और क्या सीबीआई ने अतिरिक्त संदिग्धों की पहचान की है।
सीबीआई ने मामले के हर पहलू की जांच की
सीबीआई की ओर से पेश हुए उप सॉलिसिटर जनरल राजदीप मजूमदार ने कहा कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के अंतर्गत नहीं आता है। उन्होंने अदालत को बताया कि अपराध स्थल से उपलब्ध सभी डीएनए नमूनों की फोरेंसिक जांच कर ली गई है और देशभर के अस्पतालों के चिकित्सकों का 14 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। मजूमदार ने कहा कि किसी फोरेंसिक साक्ष्य से सामूहिक दुष्कर्म का मामला स्थापित नहीं हुआ है और डीएनए प्रोफाइलिंग’ केवल दोषी ठहराए गए आरोपी संजय रॉय पर ही की गई थी। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्ट के अलावा, सीबीआई ने मामले के हर पहलू की जांच की और कई चिकित्सकों, नर्स, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
NEET केस में बड़ा ट्विस्ट! 10 दिन पहले बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट, अचानक स्पेशल जज का तबादला, कल होनी थी अहम सुनवाई
West Bengal Terror Case: जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की सिलाई की दुकान का पता चला, पिता फरार
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अपराध के पीछे की बड़ी साजिश पर जांच हो
अदालत ने इस पर कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बीच विसंगतियां पाई गई हैं। न्यायमूर्ति घोष ने रेखांकित किया कि जांच रिपोर्ट में दो चोट के निशान का उल्लेख किया गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उक्त जानकारी नहीं थी। अदालत ने सवाल किया कि सीबीआई मौजूदा समय में किस पहलु को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। इसके जवाब में मजूमदार ने कहा कि एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या अपराध के पीछे कोई बड़ी साजिश थी और क्या सबूत नष्ट करने का कोई प्रयास किया गया था। इस मामले में सियालदह की सत्र अदालत ने संजय रॉय नामक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए मृत्यु तक कारावास में रखने की सजा सुनाई थी।
Calcutta high court directs cbi to produce kolkata polices case diary in rg kar medical case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














