-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 12 Cities In 10 States Across The Country Have Been Made Industrial Smart Cities Modi Government Has Given Approval
देश भर में 10 राज्यों के इन 12 शहरों को बनाया जाएगा औद्योगिक स्मार्ट सिटी, मोदी सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी
- Written By: शुभम पाठक
मोदी सरकार ने आज देश-भर में 10 राज्यों के 12 शहरों को औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजनाओ को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि परियोजना की कुल लागत 28,602 करोड़ रुपये होगी। इसमें 1.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।

12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाएगी मोदी सरकार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आज यानी बुधवार को मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 10 राज्यों के 12 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत 10 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आज मोदी कैबिनेट के द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि परियोजना की कुल लागत 28,602 करोड़ रुपये होगी। इसमें 1.52 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। औद्योगिक स्मार्ट सिटी राष्ट्रीय उद्योग विकास गलियारा कार्यक्रम (NIDCP) के तहत बनाई जा रही हैं। इस योजना के तहत 10 राज्यों को शामिल किया जाएगा। इन्हें 6 प्रमुख गलियारों के साथ रणनीतिक रूप से योजनाबद्ध किया गया है।
ये भी पढ़ें:-कोलकाता केस: बंगाल बंद के दौरान हिंसा, BJP नेता की कार पर फायरिंग, जनजीवन प्रभावित
सम्बंधित ख़बरें
Patna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
बिहार का गया भी है शामिल
मोदी कैबिनेट के फैसले को लेकर आगे की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार इन परियोजनाओं पर 28,602 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कैबिनेट ने राष्ट्रीय उद्योग विकास गलियारा कार्यक्रम के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण को मंजूरी दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना में शामिल 10 राज्यों की कुल 12 शहरों का नाम है जिसमें बिहार के गया, उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, यूपी के आगरा और प्रयागराज, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोपार्थी के साथ ही राजस्थान के जोधपुर-पाली में विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही बता दें कि इन औद्योगिक केंद्रों में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी
अद्दोगिक स्मार्ट सिटी के अलावा मोदी कैबिनेट ने आज रेलव के इन परियोजानाओं को भी मंजूरी है। जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 296 किलोमीटर लंबी तीन बड़ी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है। बात अगर रेवले परियोजना की लागत की करें तो इसकी लागर 6,456 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी जिसे भी छूते हैं वह गिर जाती है, उद्धव ठाकरे गुट ने शिंदे सरकार को लिया निशाने पर
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि मोदी कैबिनेट के द्वारा रेलव के इस परियोजना का सिधा-साधा लाभ क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ ओडिशा के नुआपाड़ा और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है। बात अगर मोदी कैबिनेट के द्वारा मुख्य परियोजनाओं में मुख्य रूप से जमशेदपुर पुरुलिया आसनसोल (तीसरी लाइन- 121 किलोमीटर) और सुंदरगढ़ जिले के सरडेगा से रायगढ़ जिले के भालूमुड़ा तक 37 किलोमीटर लंबी नई डबल लाइन को मंजूरी मिली है।
12 cities in 10 states across the country have been made industrial smart cities modi government has given approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Patna High Court Assistant Recruitment: 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 28, 2026 | 08:53 PMनए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM










