-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vamika Kohli 5th Birthday Anushka Sharma Virat Kohli Parenting Share Post
5 साल की हुईं वामिका कोहली, बेटी को लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बातें
- Written By: स्नेहा मौर्या
Vamika Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 5 साल की हो गई हैं। इस मौके पर जानिए वो खास पल, जब कपल ने पेरेंटिंग और बेटी को लेकर खुलकर बातें कीं।

वामिका कोली बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anushka Sharma And Virat Kohli Daughter 5th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली की बेटी वामिका आज 5 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर एक बार फिर कपल की पेरेंटिंग और उनकी सोच चर्चा में है। अनुष्का और विराट हमेशा वामिका की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते आए हैं। उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इंटरव्यू और इवेंट्स में पैरेंटहुड से जुड़े अपने अनुभव जरूर साझा किए हैं।
मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वामिका के आने के बाद उनकी भावनाएं और भी गहरी हो गई हैं। प्यार, कृतज्ञता और अपनापन पहले भी था, लेकिन बेटी ने इन सबको एक नई गहराई दी। अनुष्का के मुताबिक, मां बनने के बाद कभी हंसी तो कभी आंसू, कभी चिंता तो कभी सुकून ये सारे एहसास कुछ ही पलों में महसूस होते हैं। भले ही नींद पूरी न हो, लेकिन दिल खुशियों से भरा रहता है।
अनुष्का शर्मा ने पैरेंटहुड से जुड़ा शेयर किया अनुभव
अनुष्का ने यह भी बताया कि वामिका को अपनी मां को हंसाना बेहद पसंद है। छोटी उम्र में ही वह मजेदार हरकतें करती है और जैसे ही अनुष्का मुस्कुराती हैं, वामिका वही हरकत दोहराकर खुश हो जाती है। अनुष्का के लिए ये छोटे-छोटे पल सबसे कीमती हैं, जो उन्हें भावुक कर देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
छात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
कम उम्र में ही वामिका कोली में आत्मविश्वास और मजबूत इरादे नजर आने लगे हैं। अनुष्का के अनुसार, वामिका बेहद डिटरमाइंड है। अगर वह किसी चीज़ को करने का मन बना लेती है, तो उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करती है। अनुष्का मानती हैं कि मां के तौर पर उनका काम बेटी को सही दिशा देना है, न कि उस पर जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना। साथ ही, वह चाहती हैं कि वामिका के अंदर दया, संवेदनशीलता और इंसानियत जैसे मूल्य हमेशा बने रहें।
ये भी पढ़ें- ‘इंडियन आइडल 3’ विनर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
वामिका को लेकर कही ये बात
पेरेंटिंग को लेकर अनुष्का शर्मा का मानना है कि बच्चे सीख से ज्यादा उदाहरण से सीखते हैं। इसलिए वह उपदेश देने के बजाय अपने व्यवहार पर ध्यान देती हैं जैसे दूसरों के प्रति सम्मान, आभार और दयालुता। उनका कहना है कि बच्चे माता-पिता को देखकर वही आदतें अपनाते हैं।
वहीं, वामिका नाम का भी एक खास मतलब है। विराट कोहली ने बताया था कि वामिका देवी दुर्गा का एक नाम है, जो शक्ति और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। कपल की यही कामना है कि उनकी बेटी के जीवन में ये गुण हमेशा साथ रहें।
Vamika kohli 5th birthday anushka sharma virat kohli parenting share post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
Jul 26, 2026 | 09:36 PMहार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
Jul 26, 2026 | 09:35 PMयूरोप की क्वालिटी ऑफ लाइफ क्यों बेहतर? जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया वजह, भारत से की दिलचस्प तुलना
Jul 26, 2026 | 09:35 PMExplainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
Jul 26, 2026 | 09:31 PMजौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PMSPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 26, 2026 | 09:20 PMश्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
Jul 26, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM














