- Hindi News »
- West Bengal »
- Junior Doctors Call For Capital Punishment In Rg Kar Medical College Case
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला : जूनियर डॉक्टर कर रहे सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग
डॉ. राजदीप ने सीबीआई से एक व्यापक आरोपपत्र तैयार करने का भी आग्रह किया। कहा कि जिन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए गए हैं, उनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट बनाई जानी चाहिए।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में जारी है प्रदर्शन (सौ. से सोशल मीडिया)
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए चौंकाने वाले बलात्कार और हत्या मामले के मद्देनजर जूनियर डॉक्टरों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से सख्त कार्रवाई करने और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने की मांग की है और कहा है कि आगामी 9 नवंबर को एक खास प्रदर्शन किया जाएगा।
समाचार एजेंसी से बात करते हुए जूनियर डॉक्टर डॉ. राजदीप ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि सीबीआई इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। हम सभी चाहते हैं कि सीबीआई इस बलात्कार और हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। सभी आरोपियों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। ताकि चिकित्सा समुदाय के भीतर चल रहे गुस्से और आक्रोश को शांति किया जा सके।
डॉ. राजदीप ने सीबीआई से एक व्यापक आरोपपत्र तैयार करने का भी आग्रह किया, जिसमें उन नामों को शामिल करने का महत्व बताया गया जिनका उल्लेख शुरू में नहीं किया गया था। जिन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए गए हैं, उनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट बनाई जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र
NEET Paper Leak: पुणे से गिरफ्तार हुई फिजिक्स के क्वेश्चन लीक करने वाली मास्टरमाइंड, CBI ने खोली पोल
इसे भी पढ़ें…कोलकाता रेप–हत्या मामला: ममता बनर्जी ने टास्क फोर्स बनाई, डॉक्टर्स की तरफ से दो सदस्य होंगे
डॉ. राजदीप ने कहा कि 9 नवंबर को घटना के 90 दिन पूरे हो जाएंगे। लेकिन परिवार के साथ साथ चिकित्सक समुदाय को न्याय मिलने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग 9 नवंबर को हम इस मामले में अब तक हुई सभी प्रमुख घटनाओं को प्रदर्शित करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि हम रुकेंगे नहीं। हमारा विरोध जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें…कोलकाता रेप एंड मर्डर केस को लेकर अमित शाह के वार पर टीएमसी ने किया करारा पलटवार, लगाए ये बड़े आरोप
इससे पहले 22 अक्टूबर को कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले को लेकर विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ दो घंटे की बैठक के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी। यह त्रासदी 9 अगस्त को हुई थी, जब दूसरे वर्ष की मेडिकल छात्रा आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी। इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन को बढ़ावा दिया है, जिसमें देश भर के डॉक्टरों ने कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा 9 अगस्त को मृत पाई गई। पीड़िता कॉलेज के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई।
Junior doctors call for capital punishment in rg kar medical college case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 26 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा राज सम्मान, जानें उनके गुण, उत्तम शिक्षा और आय के साधन
May 26, 2026 | 06:11 AMNagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
May 26, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














