-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- G Ram G Bill Ridiculed By Omar Abdullah Political Controversy Erupts
उमर अब्दुल्ला ने उड़ाया G RAM G का मजाक! बिल के विरोध में कही ऐसी बात…जो खड़ा कर देगी सियासी तूफान
- Written By: अभिषेक सिंह
VB-G RAM G Bill: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से MGNREGA योजना का नाम बदलने पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के विरोध के बीच अब जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

उमर अब्दुल्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Omar Abdullah: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से MGNREGA योजना का नाम बदलने पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस केंद्र के इस फैसले की आलोचना कर रही है, तो वहीं अब जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इसके विरोध में उतर आए हैं।
उमर अब्दुल्ला ने योजना के नए नाम की तुलना एक पुरानी बॉलीवुड फिल्म से की। सीएम अब्दुल्ला ने VB-G RAM G शॉर्टफॉर्म का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह उन्हें जी मम्मी जी नाम की एक पुरानी बॉलीवुड फिल्म की याद दिलाता है। उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर सियासी हंगामा मच सकता है।
उमर ने लिया इस पुरानी फिल्म का नाम
सीएम अब्दुल्ला यह G RAM G क्या है? यह किसी पुरानी बॉलीवुड फिल्म के नाम जैसा लगता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने ‘जी मम्मी जी’ फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि क्या यह किसी बिल का नाम है? पहले आपने इस योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इतने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम से उनका नाम मिटाना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
और क्या कुछ बोले सीएम उमर अब्दुल्ला?
इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि नाम बदलना ठीक है, लेकिन सरकार के काम करने के तरीके में भी प्रगतिशील बदलाव होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को इस नाम बदलने की राजनीति से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे हमारे काम को देखते हैं।
राज्यों पर बढ़ेगा फाइनेंशियल बोझ: उमर
अब्दुल्ला ने चिंता जताई कि नए बिल के तहत फंडिंग एलोकेशन से राज्यों पर काफी फाइनेंशियल बोझ पड़ेगा और जम्मू-कश्मीर को अब इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। संसद में पास हुए इस बिल में कहा गया है कि इससे ग्रामीण परिवारों के लिए गारंटीड सालाना रोजगार 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया जाएगा।
बर्फबारी से जुड़ी तैयारियों पर की मीटिंग
अब्दुल्ला ने श्रीनगर में रिपोर्टर्स को यह भी बताया कि उन्होंने संभावित बर्फबारी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों के साथ रिव्यू मीटिंग की हैं। उमर ने कहा, “मैं खुद यहां आया हमने एक मीटिंग की और बर्फबारी से जुड़ी सभी ज़रूरी तैयारियों पर चर्चा की।”
यह भी पढ़ें: हरियाणा में मैंने हिंदू औरत का घूंघट उतारा होता तो… नीतीश के हिजाब विवाद पर उमर अब्दुल्ला का बयान
उन्होंने आगे कहा कि घाटी के सभी जिलों और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में अनुमानित मौसम से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि हालांकि तैयारियां पूरी हैं, लेकिन उनकी असल तैयारी का पता तभी चलेगा जब बर्फबारी शुरू होगी।
‘हम सब बर्फबारी का इंतज़ार कर रहे’
उमर ने कहा कि हम तैयार हैं, लेकिन अगर इस बर्फ से दिक्कतें भी होती हैं तो भी सब इसका स्वागत करेंगे। हम सब बर्फबारी का इंतज़ार कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि बर्फबारी से आधिकारिक तौर पर विंटर टूरिज्म सीज़न की शुरुआत होगी, जो सूखे मौसम की वजह से लेट हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि बर्फबारी से इलाके में हवा की क्वालिटी में भी सुधार होने और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है।
G ram g bill ridiculed by omar abdullah political controversy erupts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














