-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Politics Omar Abdullah Slams Nitish Kumar Hijab Pulling Incident Calls It True Colors Exposed
‘नीतीश का असली चेहरा सामने आ गया’, हिजाब खींचने पर भड़के उमर अब्दुल्ला; महबूबा मुफ्ती की दिलाई याद
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar के CM नीतीश कुमार के द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला अब पूरे देश की सियासत में अपने रंग दिखाने लग गया है, उनकी इस हरकत पर Jammu-Kashmir के CM Omar Abdullah ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

नीतीश कुमार का असल चेहरा अब सामने आ रहा है- उमर अब्दुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
Omar Abdullah Statement on Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के मामले ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है। इस विवाद में अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एंट्री हो गई है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जो नेता कभी धर्मनिरपेक्षता की मिसाल माने जाते थे, अब वे धीरे-धीरे अपना असली रंग दिखा रहे हैं। अब्दुल्ला ने इस घटना को सरासर गलत और अपमानजनक बताया है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नीतीश कुमार एक अभिनंदन समारोह में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इसी दौरान मंच पर उन्होंने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का नकाब हटाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस हरकत के बाद कई मुस्लिम संगठनों और नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। आलोचनाओं के बीच उमर अब्दुल्ला का बयान मामले को और गरमा रहा है।
पुराना किस्सा और तीखा तंज
पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महिला डॉक्टर का नकाब इस तरह हटाना किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि हमने ऐसा पहले भी देखा है। क्या आप भूल गए जब महबूबा मुफ्ती ने एक वोटर का बुर्का हटवाया था? वह भी गलत था और आज नीतीश कुमार ने जो किया, वह भी उतना ही गलत है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उस महिला को नियुक्ति पत्र नहीं सौंपना चाहते थे, तो उसे अलग रख सकते थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करना सरासर गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
मुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
यह भी पढ़ें: AQI बढ़ाने के लिए AAP के लोग दिल्ली में कूड़ा जला रहे, प्रदूषण पर मंत्री सिरसा का सनसनीखेज आरोप
मंत्री बोले- यह तो प्यार है
एक तरफ जहां हर कोई सीएम की आलोचना कर रहा है, वहीं नीतीश सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहम्मद जमा खान उनके बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि लोग बातों का गलत मतलब निकाल रहे हैं। वह महिला उनकी बेटी जैसी है और सीएम ने जो किया वह स्नेह का भाव था। जमा खान ने दावा किया कि नीतीश कुमार सभी जातियों और धर्मों का सम्मान करते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय को बहुत मानते हैं, इसलिए इसे गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के नेताओं का स्तर गिर गया है।
Politics omar abdullah slams nitish kumar hijab pulling incident calls it true colors exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














