प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: जहां इस समय पूरा देश आज दशहरा का पर्व धुमधाम से मना रहा है। वहीं यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में देश भर में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी कहा और माना जाता है। विजयादशमी असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है और इसके साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन होता है।
वहीं आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘‘देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”
यहां पढ़ें – मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस हादसा : क्या जानबूझकर कराया गया एक्सीडेंट?
देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2024
यहां पढ़ें – नागपुर : विजयादशमी पर्व पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा
जानकारी दें कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जातो है। पुराणों की माने तो इस दिन 10 दिन से चले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और इसी दिन भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय भी प्राप्त की थी। इसी के चलते इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का खासा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है।