शराब-घी-तेल-डालकर जलाई पार्टनर की लाश... एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अमृता ने रची थी खौफनाक साजिश

UPSC Student Murder Case: दिल्ली के गांधी विहार इलाके में हुए UPSC छात्र हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अमृता चौहान ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित और उसके साथी के साथ...
The student's body was burned by pouring oil, ghee, and alcohol on it. Amrita, along with her ex-boyfriend, had hatched a horrific plot.
एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अमृता किया रामकेश मीणा की हत्या, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

UPSC Student Ramkesh Meena Murder Case: राजधानी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में हुए UPSC छात्र हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या के बाद लाश को जलाने के लिए तेल, घी और शराब का इस्तेमाल किया था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अमृता चौहान (21), उसके पूर्व बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप (27) और उसके दोस्त संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार किया गया है। रामकेश मीणा की जली हुई लाश 6 अक्टूबर को उनके गांधी विहार स्थित फ्लैट में मिली थी।

कैसे रची गई साजिश?

तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, अमृता फॉरेंसिक साइंस का इस्तेमाल करते हुए इस मर्डर को 'एक्सीडेंटल फायर' दिखाने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि अमृता ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी ताकि वह वह हार्ड डिस्क वापस ले सके जिसमें उसके अश्लील वीडियो थे। 6 अक्टूबर की रात को फ्लैट में आग लगने की खबर मिली। आग बुझाने के बाद पुलिस को अंदर जली हुई लाश मिली। पहले मामला हादसे का लगा, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में आग का पैटर्न संदिग्ध पाया गया।

CCTV और कॉल डिटेल्स से खुला राज

CCTV फुटेज में 5 अक्टूबर की रात दो नकाबपोश पुरुष बिल्डिंग में दाखिल होते दिखे उनके बाद अमृता भी अंदर गई। उसके कुछ ही देर बाद वहां आग लग गई। कॉल रिकॉर्ड्स से भी पुष्टि हुई कि घटना के वक्त अमृता का फोन उसी जगह पर था। जैसे-जैसे सबूत सामने आते गए, पुलिस ने अमृता को 18 अक्टूबर को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और बताया कि सुमित और संदीप के साथ मिलकर मीणा का गला घोंटा गया था। इसके बाद लाश को जलाने के लिए तेल, घी और शराब डाला गया ताकि वह पूरी तरह राख हो जाए।

सिलेंडर से उड़ाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि सुमित, जो कि LPG डिस्ट्रीब्यूटर था और उसे पता था कि सिलेंडर फटने में कितना वक्त लगेगा। इसलिए वह किचन से सिलेंडर निकालकर रेगुलेटर का नॉब खोल दिया और सिलेंडर को शव के पास रखकर आग लगा दी ताकि यह एक ब्लास्ट का केस लगे। इसके बाद अमृता ने फ्लैट के लोहे के गेट से नेट हटा दिया और हटे हुए नेट के अंदर से हाथ डालकर गेट को अंदर से लॉक कर दिया। पुलिस ने मौके से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग और शर्ट बरामद किए। 21 अक्टूबर को सुमित और दो दिन बाद संदीप को भी गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।