- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Ajni Mother Son Gang Chandrapur Thieves Robbery 20 Lakh
नागपुर: मां-बेटे ने मिलकर बनाई सेंधमारों की गैंग, रेकी कर कांट्रैक्टर के घर में लगाई सेंध
Mother Son Robbery Gang Nagpur: नागपुर में मां-बेटे ने चंद्रपुर के दो कुख्यात चोरों के साथ मिलकर 20.62 लाख की चोरी की। क्राइम ब्रांच ने गैंग का पर्दाफाश कर 4 को गिरफ्तार किया।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो)
Nagpur Crime News: अजनी थाना क्षेत्र में रहने वाले मां-बेटे ने चंद्रपुर के चर्चित चोरों के साथ गैंग बना ली। पहले तो कांट्रैक्टर के घर की रेकी की गई। फिर बाद में सेंध लगाकर 40 तोला सोना और नकद सहित 20.62 लाख रुपये का माल चोरी किया गया। क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते ने प्रकरण की बारीकी से जांच कर वारदात का पर्दाफाश किया। मां-बेटे के साथ ही चंद्रपुर के 2 चर्चित चोरों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में जयभीमनगर, रामेश्वरी निवासी रोहित तोपन मनोहर (26), रत्नमाला तोपन मनोहर (45), बिसापुरी, चंद्रपुर निवासी रूपेश चंद्रभान आत्राम (24) और बंगाली कैंप, चंद्रपुर निवासी अतुल विकास राणा (26) का समावेश है। विगत 8 अक्टूबर की रात रामेश्वरी के वसंतनगर में रहने वाली सुभाष रायबोले नामक कांट्रैक्टर के घर में चोरी की वारदात हुई थी।
कुत्ते के लिए खुला था गेट
उन्होंने अपने घर में कुत्ता पाल रखा है। रात में वह बाहर जाने के लिए भौंकता है। इसीलिए घर का पिछला दरवाजा खुला रखा जाता है। इस बात की जानकारी रत्नमाला और रोहित को थी। दोनों ने अपने रिश्तेदार रूपेश और अतुल को चंद्रपुर से नागपुर बुलाया। लगातार 8 दिनों तक रायबोले परिवार की गतिविधियों और घर की रेकी की गई। पालतू श्वान किस समय पर बाहर जाता है, इस पर भी निगरानी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार
अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
18.61 लाख का माल जब्त
8 अगस्त को तड़के श्वान घर के बाहर निकला और आरोपी भीतर घुस गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अजनी के अलावा हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में 1, वर्धा के हिंगनघाट में 2 और चंद्रपुर के रामनगर में 1, ऐसे कुल 5 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी।
यह भी पढ़ें – Operation Thunder: नागपुर में 2 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 57 ग्राम MD और 9 लाख का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों से नकद, सोने-चांदी के जेवरात, 2 दोपहिया और 4 मोबाइल सहित 18.61 लाख रुपये का माल जब्त किया। इंस्पेक्टर भारत कर्हाड़े, एपीआई नितिन चुलपार, पीएसआई राहुल रोटे, हेड कांस्टेबल नितिन तिवारी, प्रशांत गभने, श्रीकांत उइके, प्रवीण रोड़े, राकेश ठाकुर, नीलेश त्रिपात्रे, अमन राऊत, सुधीर पवार, हंसराज ठाकुर और विवेक झिंगरे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Nagpur ajni mother son gang chandrapur thieves robbery 20 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














