जालना पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, 7 लाख की सामग्री जब्त, चालक गिरफ्तार

Jalna Illegal Transport: जालना पुलिस ने गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया। 7 लाख की सामग्री जब्त, पिकअप वाहन चालक गिरफ्तार, 5 बछड़े सुरक्षित गौशाला में छोड़े गए।
Jalna police busted a cattle smuggling operation, seized goods worth Rs 7 lakh, and arrested the driver.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Jalna Animal Rescue: जालना शहर के सदर बाजार पुलिस थाना की डीबी टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया है। बाहर जिले से गोवंशीय पशुओं को जुबा करने के उद्देश्य से लाने वाले एक पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए की सामग्री कर वाहन चालक को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।

पुलिस को बीते दिन विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवलगांव राजा की ओर से एक सफेद रंग का पिकअप ( MH 21 BH 6956) गौवंशीय बछड़ों को लेकर जालना आ रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए चमड़ा बाजार क्षेत्र नस्ल के 5 बछड़े जब्त करने के बाद उन्हें में नाकाबंदी करने के बाद संदिग्ध वाहन को पशु उतारते समय पकड़ लिया। पंचनामा कर जांच में पिकअप से गोवंशीय सुरक्षित रूप से मंठा रोड स्थित श्री गुरु गणेश गौशाला ले जाने के बाद पंचों की मौजूदगी में उन्हें उतारा गया। जांच में यह सामने आया कि बछड़ों को अत्यंत अमानवीय व निर्दय परिस्थितियों में कत्ल के लिए ले जाया जा रहा था।

इनके कहने पर जा रहे थे पशु

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम शेख फिरोज शेख इब्राहीम (36), (वलीमामू दरगाह, जालना)। उसने स्वीकार किया कि ये पशु मंगल बाजार, जालना निवासी अजहर कादर कुरैशी (22), रईस कुरैशी और असफ कुरैशी के कहने पर लाए जा रहे थे। यह कार्रवाई अजयकुमार बंसल, आयुष नोपाणी व अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन व संदीप भारती की अगुवाई में की गई।

प्रकरण में सदर बाजार पुलिस थाने में महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, 1976 ( संशोधन 2015) की धारा 5(ब), 9 व पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) (F)(H)x(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच अंकुश बोडखे कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com