- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Child Gave Jewellery Worth Rs 85 Lakh To Shopkeeper For Momos Up Police Searching For Shopkeeper
बच्चे ने मोमोज के लिए 85 लाख के गहने दुकानदार को दिए, यूपी पुलिस दुकानदार को खोज रही
Deoria News : उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ठेले वालों ने एक किशोर से पहले दोस्ती की और फिर मोमो खिलाने के बहाने उससे उसकी बहन के 85 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।
- Written By: रंजन कुमार

मोमोज की दुकान पर बच्चा। इमेज-प्रतीकात्मक। सोर्स- एआई
Deoria Momos News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मासूमियत और लालच के खेल में एक परिवार की जिंदगी भर की जमा पूंजी दांव पर लग गई। तीन युवकों ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को मोमोज का ऐसा लालच दिया कि उसने घर की अलमारी में रखे 85 से 86 लाख रुपये के जेवरात उनके हवाले कर दिए।
यह पूरी घटना देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है। मामला तब उजागर हुआ, जब रविवार को किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। जैसे ही अलमारी खोली गई, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई- सारे जेवरात गायब थे। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जो बताया उसे सुनकर माता-पिता सन्न रह गए। बच्चे ने कुबूल किया कि उसने मोमोज खाने के बदले में वे सारे गहने दुकानदार और उसके साथियों को दे दिए हैं।
दोस्ती की आड़ में ठगी
वाराणसी के एक मंदिर के पुजारी और पीड़ित पिता विमलेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमो का ठेला लगाने वाले तीन युवकों ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की थी। इन युवकों ने बच्चे की नासमझी का फायदा उठाया और उसे मोमोज खिलाने के बदले घर से गहने लाने को उकसाया। चोरी गए आभूषणों में विमलेश की बहन और उनके खुद के परिवार के कीमती जेवर शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
गैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
अमरावती: ‘यह बच्चू नहीं, बिच्छू है’; विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप
अमरावती में लोहे के गटर और वरुड में टावर की बैटरी चोरी; साइड न देने पर दो गुटों में मारपीट
अमरावती सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस ने उजागर किए पांचों दरिंदों के नाम; भानखेड़ा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
यह भी पढ़ें : पहले बेरहमी से पीटा फिर चप्पल से थूक चटवाया, UP के देवरिया में शर्मसार करने वाली घटना
पुलिस की कार्रवाई और परिवार का सदमा
इस पूरे मामले को लेकर रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है। उनकी छानबीन शुरू कर दी गई है। अधिकारी का कहना है कि बच्चे से भी विस्तार से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। इतनी बड़ी रकम के जेवर चले जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में चला गया है। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि कैसे अपराधी बच्चों की मासूमियत को निशाना बनाकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
Child gave jewellery worth rs 85 lakh to shopkeeper for momos up police searching for shopkeeper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














