- Hindi News »
- India »
- Andhra Mine Accident 6 Odisha Worker Died Cm Naidu Investigation Order
आंध्र प्रदेश की ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत,10 घायल
Andhra Pradesh के बापटला के बल्लीकुरवा स्थित सत्यकृष्ण ग्रेनाइट खदान में रविवार को चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: सौरभ शर्मा

आंध्र प्रदेश खदान हादसे में 6 मजदूरों की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Andhra Pradesh Mine Accident: आंध्रप्रदेश के बापटला में हुई एक दर्दनाक खदान हादसे की घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई। ये हादसा एक ग्रेनाइट की खदान में हुआ है। हादसे में अन्य दस मजदूर के घायल होने की भी सूचना है। वहीं इसमें कुछ ऐसे मजदूर भी है जिनकी हालात अभी बेहद नाजुक बनी हुई है। इस खदान हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर ओडिशा के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह बापटला जिले के बल्लीकुरवा स्थित सत्यकृष्ण ग्रेनाइट खदान में हुआ। खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ढहने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के समय खदान में 16 मजदूर मौजूद थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।
मलबे में फंसे दो मजदूरों के शव निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अन्य चार मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। दुर्घटना में घायल हुए मजदूरों को नरसारावपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भंडारा में सड़क हादसों का कहर, 4 महीनों में 78 लोगों की मौत
बिना नंबर की बाइक चालक ने युवक को कुचला, अमरावती के मालू नदी पुल के पास हादसा
एसपी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया
बापटला के पुलिस अधीक्षक तुषार डूडी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। डूडी लगातार बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पर्याप्त सुरक्षा सावधानियों का अभाव ही दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नक्सली विस्फोट से दहला बिमलगढ़ रेलखंड, ट्रैकमैन की मौत, यूनियनों का फूटा गुस्सा
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर चिंता व्यक्त की है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि घायल मजदूरों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाए मिलें। इस तरह की घटनाएं हमारे तंत्र पर एक काले निशान की तरह है अभी दर्जनों मजदूरों की मौत तेलंगाना की फैक्ट्री में हो गई थी और अब ये और न जाने आगे और कितनी घटनाएं जो बहुत ही शर्मनाक है।
Andhra mine accident 6 odisha worker died cm naidu investigation order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














