- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Bimlagarh Chakradharpur Rail Division Naxal Attack Railway News
नक्सली विस्फोट से दहला बिमलगढ़ रेलखंड, ट्रैकमैन की मौत, यूनियनों का फूटा गुस्सा
Naxal Attack: नक्सलियों ने बम विस्फोट कर दो ट्रैकमैनों को निशाना बनाया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रेलकर्मियों और यूनियनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल पर नक्सली अटैक (फोटो- सोशल मीडिया)
Bimlagarh Railway Naxal Blast: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में एक बार फिर नक्सलियों की बर्बरता सामने आई है। बिमलगढ़ रेलखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मचारियों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट ने न सिर्फ एक की जान ले ली बल्कि रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हमले के बाद न केवल रेल संचालन बाधित हुआ है बल्कि कर्मचारियों में भी भारी आक्रोश है। रेलवे यूनियनों ने इसे गंभीर लापवरवाही देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है और जांच की मांग तेज हो गई है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब ट्रैकमैन एतवा उरांव और बुधराम मुंडा नियमित जांच पर थे। सुबह करीब 6:30 बजे ही नक्सलियों ने ट्रैक पर पहला विस्फोट किया था और चेतावनी के तौर पर लाल बैनर भी लगाए गए थे। इसके बावजूद RPF ने सुरक्षा जांच के बिना ही कर्मचारियों को भेज दिया। दूसरे विस्फोट में एतवा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
खतरे के संकेत के बावजूद लापरवाही
रेलवे सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र पहले से ही नक्सल प्रभावित था और बंद की घोषणा के बाद सुरक्षा सतर्कता और बढ़नी चाहिए थी। लेकिन रेलवे सुरक्षा बल ने पहले विस्फोट और लाल बैनरों को नजरअंदाज किया। बम की चपेट में आकर एतवा उरांव की मौके पर मौत हो गई जबकि बुधराम मुंडा को राउरकेला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में
31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी
इधर गड़चिरोली में बरसीं गोलियां उधर ओडिशा में 19 माओवादियों का सरेंडर, 3 दिन की खूनी मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर
गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सेना ने नक्सल कैंप उड़ाया
यह भी पढ़ें: ‘फेक वीडियो’ पर फंसे रिजिजू, कांग्रेस नेता बोले- मालवीय की जगह लेने की होड़ मची
रेलवे यूनियनों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने रेलवे प्रशासन की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नक्सली बंद के दिन कर्मचारियों को फ्रंटलाइन में भेजना बड़ी चूक है। यूनियनों ने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई और ट्रैकमैन की सुरक्षा की गारंटी की मांग की है। वहीं, इस हमले के बाद इलाके में रेल परिचालन बाधित हुआ है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घायल रेलवे कर्मी बुधराम की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है और उनका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
Jharkhand bimlagarh chakradharpur rail division naxal attack railway news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














