- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Road Safety A Big Issue Bhandara Has Been Hit By Road Accidents With 78 Deaths In Four Months
सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भंडारा में सड़क हादसों का कहर, 4 महीनों में 78 लोगों की मौत
Bhandara Road Accidents News: भंडारा जिले में जनवरी से अप्रैल के बीच 166 सड़क हादसों में 78 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।

Road Accidents (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Traffic Police Action News: भंडारा जिले में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के साथ सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चालू वर्ष के पहले चार महीनों में जिले में हुए सड़क हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हादसों पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने अब विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार जनवरी से मार्च तक जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 61 लोगों की जान गई थी। इसके बाद अप्रैल महीने में 35 हादसे हुए, जिनमें 17 नागरिकों की मौत हुई।
इस प्रकार जनवरी से अप्रैल तक जिले में कुल 166 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इनमें 66 हादसे प्राणघातक साबित हुए। हादसों में 117 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 69 लोगों को मामूली चोटें आईं। कुल मिलाकर 186 लोग दुर्घटनाओं से प्रभावित हुए हैं।अड्याल और साकोली बने संवेदनशील क्षेत्रआंकड़ों के अनुसार साकोली पुलिस थाना क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 26 हादसे दर्ज किए गए। यहां 18 गंभीर दुर्घटनाओं में 30 लोग घायल हुए।
पुलिस की विशेष टीमें तैनात
वहीं अड्याल क्षेत्र में 19 हादसों में 26 लोगों की मौत हुई, जो जिले में सबसे अधिक है। लाखनी में 17 हादसे, वरठी में 15 और पवनी में 14 हादसे दर्ज किए गए। जवाहरनगर और कारधा क्षेत्र में भी दुर्घटनाओं की संख्या अधिक रही। इसके विपरीत दिघोरी और गोबरवाही क्षेत्र अपेक्षाकृत सुरक्षित रहे। 6 ब्लैक स्पॉट पर विशेष नजरयातायात विभाग ने कारधा चौक, भिलेवाडा, मानेगांव सड़क, खरबी फाटा, शिवनीबांध और कुंभाली को प्रमुख ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ताओं में आक्रोश, सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा
भंडारा के खेतों में बिजलीरोधी यंत्र लगाने की मांग, ग्रीन हेरिटेज सोशल फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
भंडारा में मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, कृषि विभाग ने बुवाई टालने की दी सलाह
भंडारा: पाऊनगांव में धान मिल के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, प्रदूषण और दूषित पानी से ग्रामीण परेशान
ये भी पढ़े: उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
कानून के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू
यातायात पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग, दोपहिया पर तीन सवारी और फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है।नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाईक्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों पर मोटर वाहन कानून के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से विशेषकर रात में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Road safety a big issue bhandara has been hit by road accidents with 78 deaths in four months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tanu Weds Manu 3 Official: नए चैप्टर के साथ लौटेगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी, 11 साल बाद दिखेगी तनु और मनु की जोड़ी
Jun 12, 2026 | 04:32 PMसीएम फडणवीस ने दिया बीमार बैल, अब फिर बैल की जगह पत्नी जोतेगी खेत? कम नहीं हो रही किसान की मुश्किलें
Jun 12, 2026 | 04:28 PMइंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
Jun 12, 2026 | 04:26 PMNashik Ring Road: मुआवजे पर किसानों को जगी उम्मीद, CM फडणवीस ने दिया बागायती जमीन के समान दर का आश्वासन
Jun 12, 2026 | 04:20 PMकांग्रेस एक डूबता जहाज… CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा तंज; PM मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Jun 12, 2026 | 04:17 PMSalman Khan Petition: सलमान खान ने ‘काला हिरण’ की रिलीज पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता
Jun 12, 2026 | 04:15 PMगर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा
Jun 12, 2026 | 04:07 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














