- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Barabanki Road Accident Speeding Dumper Truck Ran Over Family House 4 Killed
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
Barabanki Speeding Dumper Crushes Family: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू डंपर ने घर के बाहर सो रहे परिवार को नींद में ही रौंद डाला।
- Written By: प्रिया जैस

बाराबंकी सड़क हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Barabanki Road Accident Today: उत्तर प्रदेश के बारांबकी जिले में शनिवार को खौफनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में हुआ है। दरअसल, देर रात बिजली न होने के एक परिवार घर के बाहर सो रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पिता समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान पिता नीरज (35), उनका बेटा अनुराग (13), बेटी अंशिका (10) और सबसे छोटा बेटा 6 साल के आंशू की मौत हो गई। जबकि पत्नी आरती (35 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने परिवार को कुचला
फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में, एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने अपने घर के बाहर सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पिता और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भंडारा में सड़क हादसों का कहर, 4 महीनों में 78 लोगों की मौत
बिना नंबर की बाइक चालक ने युवक को कुचला, अमरावती के मालू नदी पुल के पास हादसा
हाथी से जा टकराई स्कूटी सवार महिला, हादसे में टूटा हाथी का दांत; घटना से लोग हुए हैरान
Barabanki, Uttar Pradesh: In a road accident in the Fatehpur police station area , a speeding dumper truck ran over a family sleeping outside their house, killing a father and his three children, while the wife sustained critical injuries. pic.twitter.com/cxt6XBQWPr — IANS (@ians_india) May 23, 2026
डॉक्टर ने दी जानकारी
EMO डॉ. आनंद ने बताया, मरीजों को सुबह लगभग 5:15 बजे एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की को गंभीर चोटों के साथ मृत अवस्था में लाया गया था। एक महिला को भी लाया गया, जिसके पैर में कुचलने से गंभीर चोट आई थी और उसका इलाज अभी चल रहा है।
Barabanki, Uttar Pradesh: EMO Dr. Anand says, “The patients were brought to the hospital by ambulance at around 5:15 AM. Two children, a boy and a girl, were brought dead with severe injuries. A woman was also brought in with a serious crush injury to her leg and her treatment is… pic.twitter.com/LU4MUYtHQi — IANS (@ians_india) May 23, 2026
यह भी पढ़ें – दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
मैजिक चलाकर परिवार चलाता था मुखिया
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक नीरज किराये की मैजिक चलाता था और परिवार का पालन-पोषण करता था। बिजली न आने के कारण गर्मी से बेहाल परिवार घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सो रहा था। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने एक पेड़ को जोरदार टक्कर मारी और फिर परिवार को रौंद डाला।
इस हादसे में नीरज और अनुराग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद छोटे बटे अंशू और बेटी अंशिका की जिला अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल पत्नी आरती की हालत बेहद गंभीर है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
Barabanki road accident speeding dumper truck ran over family house 4 killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
May 23, 2026 | 07:52 AM23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
May 23, 2026 | 07:50 AM51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
May 23, 2026 | 07:48 AMप्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, मोदी की इटली यात्रा और सैन्य स्टील शिपमेंट पर उठाए सवाल
May 23, 2026 | 07:41 AMFuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
May 23, 2026 | 07:37 AMNashik fuel crisis: ‘स्टॉक भरपूर’ के दावों के बीच पेट्रोल पंप ड्राय, घंटों कतारों में खड़े लोग
May 23, 2026 | 07:33 AMनवभारत संपादकीय: चीन की नजर और भारत की चिंता, क्यों अहम है ‘चिकन नेक’?
May 23, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













