- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Fitness Update Before Afghanistan Odi Series Mahela Jayawardene Big Statement
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
- Written By: संजू बिष्ट
MI Statement on Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को फिटनेस कंडीशन पर टीम में चुना गया है। सीरीज में खेलने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा का चयन फिटनेस कंडीशन के साथ किया गया है। यानी उन्हें अंतिम रूप से टीम में जगह पक्की करने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। इसी बीच मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने रोहित की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान देकर सभी चर्चाओं को नई दिशा दे दी है।
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लंबे समय तक रहे थे बाहर
आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझते नजर आए थे। इसी वजह से वह लगभग तीन सप्ताह तक मैदान से दूर रहे और कई मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी चोट को देखते हुए चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने एहतियात बरतते हुए वनडे टीम में उनका चयन फिटनेस के अधीन रखा है।
रोहित की गैरमौजूदगी के दौरान उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। क्रिकेट फैंस भी यह जानना चाहते थे कि क्या वह अफगानिस्तान सीरीज तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
IND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यांश और विपराज, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
IND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरी बार हुए फ्लॉप
महेला जयवर्धने ने दी राहत भरी खबर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सकारात्मक जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि टीम की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार रोहित अब पूरी तरह फिट हैं और उन्हें किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं है।
जयवर्धने के मुताबिक चोट से वापसी के शुरुआती मैचों में सावधानी बरती गई थी, लेकिन अब रोहित पूरी क्षमता के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल के मुकाबलों में रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला केवल टीम संयोजन को ध्यान में रखकर लिया गया था, इसका उनकी फिटनेस से कोई संबंध नहीं है।
फिटनेस को लेकर संशय हुआ कम
मुंबई इंडियंस के कोच के बयान के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है। इससे यह संकेत भी मिला है कि अनुभवी बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा।
आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
रोहित शर्मा ने चोट के कारण इस सीजन सीमित मुकाबले खेले हैं, लेकिन जब भी मैदान पर उतरे, उन्होंने प्रभाव छोड़ा। अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 40.42 की औसत और 160.79 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं।
ये भी पढ़ें: खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम 13 मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज कर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इसके बावजूद रोहित की फिटनेस में सुधार भारतीय टीम के लिए राहत की खबर मानी जा रही है, क्योंकि आगामी वनडे सीरीज में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
Rohit sharma fitness update before afghanistan odi series mahela jayawardene big statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














