ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है

Railway Cleaning Service : दिल्ली से अमृतसर जा रहे एक यात्री ने ट्रेन में दिए गए सफाई शिकायत नंबर को टेस्ट किया। कॉल के दो मिनट बाद ही सफाई कर्मचारी पहुंच गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
A passenger praised Indian Railways after cleaning staff arrived just two minutes after a complaint call.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Train Cleaning Complaint : भारतीय रेलवे से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यात्री ने रेलवे की त्वरित सेवा और सफाई व्यवस्था की जमकर सराहना की है।

दिल्ली से अमृतसर की यात्रा के दौरान यात्री ने ट्रेन के कोच में लिखे सफाई शिकायत नंबर को देखकर उसे परखने का फैसला किया। उन्हें लगा कि यह सिर्फ औपचारिकता भी हो सकती है, लेकिन जो हुआ उसने उन्हें हैरान कर दिया।

ट्रेन में शिकायत करते ही पहुंची सफाई टीम

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @manojmalhotralifestyle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में यात्री ने बताया कि उन्होंने दोपहर 12:51 बजे रेलवे के सफाई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी ट्रेन, कोच और सीट की जानकारी दी।

शिकायत दर्ज करने के बाद महज दो मिनट के भीतर यानी 12:53 बजे सफाई कर्मचारी उनके कोच में पहुंच गए। कर्मचारी तुरंत सफाई के काम में लग गए। सफाई स्टाफ ने यात्री से यह भी कहा कि उन्हें हेल्पलाइन पर कॉल करने की जरूरत भी नहीं थी, क्योंकि कोच अटेंडेंट को एक साधारण मैसेज देने पर भी सहायता मिल सकती थी।

लोगों ने की भारतीय रेलवे की तारीफ

सोशल मीडिया पर यात्री ने इस अनुभव को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह छोटी बात लग सकती है, लेकिन ऐसे छोटे बदलाव ही बड़ी तस्वीर बदलते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन समय पर थी, सेवा तेज थी और कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा था।

वीडियो के अंत में उन्होंने भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए कहा कि देश के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि बदलाव जमीन पर भी नजर आने लगा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com