- Hindi News »
- Religion »
- Apsara Tilottama Two Powerful Asuras Story Of Ego
जब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
- Written By: सिमरन सिंह
Tilottama Story: भारत की कथाओं में कई कहानियां मिल जाएगी जिसमें अहंकार और अधर्म के अंत को दिखाया गया है जो एक अनोखे तरीके से सीख देते हुए होता है। इसी कड़ी में एक ऐसी रहस्यमयी कथा है तिलोत्तमा की।

Tilottama (Source. Pinterest)
Apsara Tilottama: प्राचीन भारत की कथाओं में कई ऐसी कहानियां मिल जाएगी जिसमें अहंकार और अधर्म के अंत को दिखाया गया है जो एक अनोखे तरीके से सीख देते हुए होता है। इसी कड़ी में एक ऐसी रहस्यमयी कथा है तिलोत्तमा की, जिसे संसार की सबसे सुंदर स्त्री कहा जाता था। बताया जाता था कि उसकी सुंदरता इतनी अद्भुत थी कि देवता भी उसको देखकर मोहित हो जाते थे। कथा में बताया गया है कि सुंद और उपसुंद नाम के दो असुर भाई थे। दोनों में इतना प्यार था कि वे कभी एक-दूसरे से अलग नहीं रहते थे। जिसके बाद उन्होंने कठोर तपस्या करके ब्रह्माजी को प्रसन्न किया और ऐसा वरदान प्राप्त कर लिया कि जिससे समय में काफी बदलाव हुए कथा में बताया जाता है कि उनका वरदान था कि कोई देवता, दानव या मानव उन्हें ना मार पाए।
वरदान मिलते ही बढ़ गया अत्याचार
ब्रह्माजी द्वारा वरदान मिलने के बाद दोनों असुरों का अहंकार इतना बढ़ गया कि उन्होंने तीनों लोकों में आतंक फैलाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने स्वर्गलोक पर भी आक्रमण कर दिया था। जिसके बाद सभी देवता भयभीत हो गए और ब्रह्माजी के पास रक्षा की प्रार्थना लेकर पहुंच गए। जिसके बाद ब्रह्माजी ने एक ऐसी योजना तैयार कि जिसकी कल्पना भी कभी किसी ने नहीं की थी।
बताया जाता है कि उन्होंने विश्वकर्मा को आदेश दिया कि संसार की सबसे सुंदर स्त्री की रचना की जाए। जिसको सुनने के बाद विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि के श्रेष्ठ गुणों और सौंदर्य के अंशों को मिलाकर एक दिव्य अप्सरा को बनाकर तैयार कर दिया जिसका नाम तिलोत्तमा रखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat Niyam: क्या एकादशी व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं? जान लें यह जरूरी नियम
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
तिलोत्तमा की सुंदरता देखकर देवता भी रह गए स्तब्ध
कथा में बताया जाता है कि तिलोत्तमा इतनी मोहक थी कि जब वह शिव के सामने से गुज़री तो उन्हें उसे देखने के लिए चारों दिशाओं में मुख प्रकट करने पड़े थे। इस प्रसंग से पता चलता है कि उनकी अलौकिक सुंदरता कितनी खास थी। तिलोत्तमा के तैयार होनेके बाद ब्रह्माजी ने उन्हें सुंद और उपसुंद के पास भेजा दिया। जिसके बाद दोनों असुरों ने उसे देखा और उससे प्रेम करने लगे। दोनों ही असुर उसे अपनी पत्नी बनाना चाहते थे और हुआ ये की धीरे-धीरे यही प्रेम विवाद में बदलता चला गया।
ये भी पढ़े: दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
जब भाई ही बन गए एक-दूसरे के दुश्मन
प्रेम में आने के बाद जो भाई कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होते थे वही तिलोत्तमा को पाने के लिए एक-दूसरे के शत्रु बन चुके थे। जिसमें क्रोध और अहंकार दोनों के बीच भयंकर युद्ध का कारण बना और अंततः उन्होंने एक-दूसरे का वध कर दिया। जिस कारण से तिलोत्तमा की रचना केवल सौंदर्य के लिए नहीं बल्कि अधर्म और अहंकार के विनाश के लिए भी हुई थी। वहीं यह कथा आज भी इस बात का संदेश है कि शक्ति और वरदान भी तब विनाश का कारण बन जाते हैं जब उनमें अहंकार को जोड़ दिया जाता है।
Apsara tilottama two powerful asuras story of ego
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धाः शिक्षा विभाग को झटका, स्कूल खोलने का आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
Jun 11, 2026 | 03:36 PMछत्रपति संभाजीनगर को ‘निर्यात जिला’ बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने औद्योगिक संगठनों को किया जागरूक
Jun 11, 2026 | 03:36 PMAIIMS नागपुर पर हाईकोर्ट सख्त, खाली पदों पर जताई नाराजगी; मरीजों को नहीं मिल रहीं बेहतर सेवाएं
Jun 11, 2026 | 03:35 PMकिसान कर्जमाफी के लिए रोहित पवार का बड़ा ऐलान, 12 जून को पंढरपुर में करेंगे अन्न त्याग आंदोलन
Jun 11, 2026 | 03:33 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला
Jun 11, 2026 | 03:18 PMकौन-कौन शिंदे के संपर्क में है? आखिर संजय शिरसाट ने ऑपरेशन टाइगर पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा
Jun 11, 2026 | 03:13 PMWelcome To The Jungle का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बटोरी सुर्खियां
Jun 11, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














