-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Al Falah University Chairman Jawad Siddiqui Arrested Money Laundering Terror Link
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से टेरर लिंक तक, जांच में बड़े खुलासे
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Al-Falah University के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। सिद्दीकी पर वित्तीय धोखाधड़ी और संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के भीआरोप है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jawad Ahmed Siddiqui Arrested: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच एजेंसियों के निशाने पर है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिद्दीकी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस मामले में अब तक दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। रिमांड के दौरान पुलिस जवाद अहमद सिद्दीकी से यूनिवर्सिटी के प्रशासन, वित्तीय लेन-देन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से यूनिवर्सिटी के भीतर चल रहे कई गुप्त और गैरकानूनी कार्यों का पर्दाफाश हो सकेगा।
लाल किला विस्फोट और टेरर मॉड्यूल का कनेक्शन
अल-फलाह यूनिवर्सिटी केवल वित्तीय अनियमितताओं के कारण ही नहीं, बल्कि आतंकवाद विरोधी एजेंसियों की रडार पर होने के कारण भी विवादों में रही है। जांच के दौरान एक ऐसे मॉड्यूल का पता चला है जिसमें इस यूनिवर्सिटी में काम करने वाले डॉक्टर कथित तौर पर शामिल थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि यूनिवर्सिटी का एक डॉक्टर 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में कथित रूप से संलिप्त पाया गया था। इस टेरर लिंक के सामने आने के बाद से ही पूरी यूनिवर्सिटी प्रशासन और उसके पदाधिकारियों की गतिविधियों पर एजेंसियां पैनी नजर रख रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
ईडी की चार्जशीट: 140 करोड़ की संपत्ति कुर्क
ईडी भी जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ कड़ी जांच कर रहा है। ईडी ने सिद्दीकी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने अब तक लगभग 54 एकड़ जमीन और उस पर किए गए निर्माण के रूप में करीब 139.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। ईडी के अनुसार, जवाद सिद्दीकी ही इन सभी संस्थानों और इकाइयों पर पूर्ण नियंत्रण रखता था और वह गैरकानूनी तरीके से की गई कमाई का मुख्य लाभार्थी है।
एनएमसी नियमों का उल्लंघन और प्रशासनिक दबदबा
जांच में यह भी पाया गया है कि जवाद अहमद सिद्दीकी का अल-फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर पर पूरा प्रशासनिक, वित्तीय और परिचालन नियंत्रण था। मैनेजिंग ट्रस्टी और चांसलर के रूप में, उसने अन्य पदाधिकारियों को केवल नाममात्र या प्रॉक्सी व्यक्तियों के रूप में रखा हुआ था।
यह भी पढ़ें: 44 साल बाद मिला इंसाफ: 100 साल के धनी राम को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मर्डर केस में किया बरी
उस पर आरोप है कि उसने मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल के नियमों का उल्लंघन किया। सिद्दीकी ने जरूरी तथ्यों को छिपाकर और गलत जानकारी देकर मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी मंजूरी और सर्टिफिकेशन हासिल किए थे। रिमांड के दौरान पुलिस इन फर्जी दस्तावेजों और गलत सूचनाओं के पीछे के नेटवर्क को भी खंगालने की कोशिश करेगी ताकि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए इस बड़े भ्रष्टाचार को उजागर किया जा सके।
Al falah university chairman jawad siddiqui arrested money laundering terror link
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














