-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Asaduddin Owaisi Hits Out At Himanta Biswa Sarma Miya Community Controversy
‘चांद पर घर और मिया को एक रुपया नहीं?’, असम CM सरमा और पीएम मोदी पर बरसे ओवैसी, कोटद्वार मामले पर भी उठाए सवाल
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Asaduddin Owaisi on Assam CM: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम के 'मियां' विरोधी बयानों और उत्तराखंड के कोटद्वार में हिंदू युवक दीपक कुमार पर दर्ज केस को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ‘मियां’ समुदाय पर दिए गए बयानों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे मुस्लिम समुदाय का अपमान बताते हुए पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर सवाल खड़े किए हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा ‘मियां’ समुदाय को लेकर दी जा रही तीखी बयानबाजी ने देश की सियासत को गरमा दिया है। सीएम सरमा ने हाल ही में कहा था कि इस समुदाय के लोगों को असम में रहने का अधिकार नहीं है और न ही ये यहां रिक्शा चला सकते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि वे शांति चाहते हैं तो यहां से चले जाएं।
सरमा पर बरसे औवैसी
इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या कोई मुख्यमंत्री ऐसा कह सकता है कि यदि ऑटो-रिक्शा चालक ‘मिया’ है, तो उसे तय बिल से कम पैसे दिए जाएं। ओवैसी के अनुसार, सीएम का यह कहना कि “बिल पांच रुपये होने पर भी चार रुपये ही दें”, एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मियां’ समुदाय के लोग उन मुसलमानों के वंशज हैं जिन्हें अंग्रेज 150-200 साल पहले खेती और मजदूरी के लिए लाए थे और वे भारत के सम्मानित नागरिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: यूपी में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई AIMIM, फिर किसके दम पर गेम चेंज करने के दावे कर रहे ओवैसी?
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
केंद्र सरकार को लेकर क्या बोले ओवैसी?
ओवैसी ने मुख्यमंत्री के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार चांद पर घर बनाने की बात करती है और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा करती है, लेकिन दूसरी तरफ एक गरीब ऑटो वाले को एक रुपया देने में भी हिचकिचाहट और नफरत दिखाई जाती है। ओवैसी ने सवाल किया कि इस तरह की मानसिकता के साथ हम कैसे विकसित भारत बन पाएंगे। उन्होंने इसे एक विरोधाभास बताया कि आप विकास के बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन समाज के एक बड़े हिस्से का अपमान कर रहे हैं।
कोटद्वार मामला: ‘गरीब की मदद करना अब गुनाह है?’
ओवैसी ने अपने भाषण में उत्तराखंड के कोटद्वार की एक हालिया घटना का भी उल्लेख किया, जिसने सांप्रदायिक सौहार्द और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि दीपक कुमार नामक एक हिंदू युवक का ‘गुनाह’ सिर्फ इतना था कि उसने एक 70 वर्षीय मुस्लिम की मदद करने की कोशिश की। उस बुजुर्ग की दुकान पर “बाबा” लिखा हुआ था, जिसे हटाने के लिए बजरंग दल के लोग दबाव बना रहे थे।
दीपक कुमार ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यह दुकान तीस साल से यहां है और इसे जबरन नहीं हटाया जा सकता। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मदद करने के बदले भाजपा शासित राज्य की पुलिस ने उसी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। ओवैसी ने पूछा कि क्या किसी सताए हुए और गरीब इंसान की मदद करना अब भाजपा सरकार में गुनाह बन गया है?
भाजपा पर ‘नफरत की राजनीति’ का आरोप
असम से लेकर उत्तराखंड तक की घटनाओं को जोड़ते हुए ओवैसी ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान केवल मुस्लिम समुदाय का अपमान नहीं हैं, बल्कि यह देश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की कोशिश है। ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर इसी तरह की बयानबाजी जारी रही, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित होगी।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में आज PM मोदी का महा-संबोधन, भाषण से पहले विपक्ष ने बनाई ये रणनीति
स्रोतों के अनुसार, सरमा के बयानों के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। ओवैसी ने जनता से आह्वान किया कि वे इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को पहचानें और विकास के असली मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगें। उनके इस भाषण ने आगामी चुनावों से पहले भाजपा की ‘मियां’ और हिंदू-मुस्लिम केंद्रित राजनीति के खिलाफ विपक्ष के तेवर कड़े कर दिए हैं।
Asaduddin owaisi hits out at himanta biswa sarma miya community controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














