दिल्ली बनी 'लापता' राजधानी? महज 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग गायब; पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश!

Delhi: साल 2026 में पहले महीने के 27 दिनों में ही राजधानी दिल्ली से पहले ही 807 लोग लापता हो गए। इन लापता लोगों में 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Delhi Missing Persons 2026: साल 2026 में पहले महीने के 27 दिनों में ही राजधानी दिल्ली से पहले ही 807 लोग लापता हो गए। इन लापता लोगों में 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, 807 में से 235 लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया। लेकिन 572 की तलाश अब भी जारी है। यानी नए साल के पहले महीने में हर दिन 27 लोग गायब होते गए। जिसमें हर रोज करीब 9 लोगों को ट्रेस किया गया। लापता हुए लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। असल में दिल्ली में लापता मामलों का यह सिलसिला नया नहीं है। बीते वर्षों के जिपनेट (Zonal Integrated Police Network) जैसे पुलिस डेटाबेस के आंकड़े बताते हैं कि 2015 से 2025 तक हजारों लोग लापता दर्ज हुए हैं और उनमें से कई का आज भी पता नहीं चला है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com