-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 13 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 13 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया नोटिस
- Written By: अमन उपाध्याय , करुणा नंद शाहवाल
Aaj Ki Taza Khabar: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार ने आज एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर दान से जुड़े मामले में आज SC सुनवाई होगी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार ने आज एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर दान के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वह केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का सबसे तेज और सटीक अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: दिल्ली विधानसभा का सत्र आज, 2023 तक की CAG ऑडिट रिपोर्ट होगी पेश
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर कि सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 04 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
13 Jul 2026 10:20 PM (IST)
13 Jul 2026 10:20 PM (IST)शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब और बीजेपी विधायक ई-रिक्शा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे
रायपुर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बीजेपी विधायक ललित चंद्राकर मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे।
#WATCH रायपुर: तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बीजेपी विधायक ललित चंद्राकर मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे। pic.twitter.com/y5KeoJb47o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 07:47 PM (IST)
13 Jul 2026 07:47 PM (IST)राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है: जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के तुरंत बाद पूरे देश को आश्वस्त किया था कि जो भी चंदा चोरी हुई है, उसमें जो भी दोषी होंगे, उनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा SIT गठित की गई हम सबको आश्वस्त करते हैं कि हम पारदर्शिता के साथ, गुणवत्ता के साथ, निष्पक्ष जांच कराने का काम कर रहे हैं।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, "...उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के तुरंत बाद पूरे देश को आश्वस्त किया था कि जो भी चंदा चोरी हुई है, उसमें जो भी दोषी होंगे,… pic.twitter.com/slLPJWQCHe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 06:37 PM (IST)
13 Jul 2026 06:37 PM (IST)छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के मामले में जेल में बंद लोगों के परिवार से मिले भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद लोगों के परिवार वालों ने आज रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने कहा, पुलिस ने इनके परिवार वालों को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया है। वे अभी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। उनकी शिकायत है कि बड़े नक्सली नेताओं को तो छोड़ दिया गया और उन्हें पैसे भी दिए गए, जबकि ये लोग गरीब आदिवासी और सीधे-सादे ग्रामीण हैं, जिनके पास अपना केस लड़ने के लिए भी पैसे नहीं हैं, हम उनके परिवार वालों की रिहाई के लिए वकीलों का इंतज़ाम करेंगे और यह पक्का करेंगे कि चार्जशीट जल्द दाखिल हो या मामले को सही तरीके से देखा जाए, क्योंकि हर केस की अलग-अलग जांच होनी चाहिए। हम पूरी मदद करेंगे।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: नक्सलवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद लोगों के परिवार वालों ने आज रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके घर पर मुलाकात की।
उन्होंने कहा, "पुलिस ने इनके परिवार वालों को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया है। वे अभी अलग-अलग जेलों में बंद हैं।… pic.twitter.com/dRUT077VBj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 06:09 PM (IST)
13 Jul 2026 06:09 PM (IST)कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, रक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री रहें मौजूद
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया और इसके साथ ही लखनऊ से हरदोई को जुड़ने वाले राजमार्ग और लखनऊ सिटी के अंदर एक फ्लाईओवर का शिलान्यास कार्यक्रम यहां पर संपन्न किया है। लगभग 9000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात प्राप्त होने के लिए मैं आप सबकों बधाई देता हूं और रक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
#WATCH उन्नाव (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन… pic.twitter.com/bPn46JBKm4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 05:21 PM (IST)
13 Jul 2026 05:21 PM (IST)नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के लिए बहुत काम किया है: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के दतिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, मैं मानता हूं कि चुनाव में ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के लिए बहुत काम किया है। कांग्रेस इसकी कीमत चुकाएगी।
#WATCH | दतिया, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "मैं मानता हूं कि चुनाव में ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के लिए बहुत काम किया है...कांग्रेस इसकी कीमत चुकाएगी..." pic.twitter.com/EMq4CB7rpY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 04:57 PM (IST)
13 Jul 2026 04:57 PM (IST)कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है: आशुतोष तिवारी
मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर दतिया से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा सभी वरिष्ठ नेता आए थे। उनके आशीर्वाद से आज हमने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति पर टिकी है।
#WATCH | दतिया, मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर दतिया से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा, "सभी वरिष्ठ नेता आए थे...उनके आशीर्वाद से आज हमने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति पर टिकी है..." pic.twitter.com/zRwTB7aXCT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 03:12 PM (IST)
13 Jul 2026 03:12 PM (IST)साइंस सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है: पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइंस सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के निरीक्षण और बातचीत कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा यहां पूरे भारत की चौथे और पांचवे नंबर की साइंस सिटी का निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है। आज ज्ञान, विज्ञान और इनोवेशन पूरी दुनिया की जरूरत बन गई है। हम इससे अपने लक्ष्यों को जल्दी प्राप्त कर सकते हैं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में साइंस और तकनीक का बहुत बड़ा योगदान होने वाला है।
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइंस सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के निरीक्षण और बातचीत कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "यहां पूरे भारत की चौथे और पांचवे नंबर की साइंस सिटी का निर्माणकार्य तेजी से चल रहा है... आज ज्ञान, विज्ञान और इनोवेशन… pic.twitter.com/GUpQacBsag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
13 Jul 2026 02:05 PM (IST)
13 Jul 2026 02:05 PM (IST)बांकीपुर उपचुनाव: जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में लिया
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वीणा मानवी तेज प्रताप यादव के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही हैं।
Patna, Bihar: Veena Manvi, the Jan Shakti Janata Dal candidate for the Bankipur Assembly by-election, was detained by police shortly after filing her nomination papers at the Patna Collectorate. Veena Manvi is contesting on behalf of the party led by Tej Pratap Yadav pic.twitter.com/Lgu2sfIDPI
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
13 Jul 2026 01:44 PM (IST)
13 Jul 2026 01:44 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
13 Jul 2026 12:30 PM (IST)
13 Jul 2026 12:30 PM (IST)ईरान ने बहरीन-कुवैत समेत चार देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दक्षिणी तटीय इलाकों पर दोबारा किए गए हमलों के जवाब में बहरीन, कुवैत, ओमान और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि यह कार्रवाई उसकी जवाबी सैन्य अभियान के पांचवें चरण का हिस्सा है।
13 Jul 2026 12:06 PM (IST)
13 Jul 2026 12:06 PM (IST)'गुंडा दमन कानून' पश्चिम बंगाल में सोमवार रात से लागू
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, असामाजिक और उपद्रवी गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया कानून 'पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण अधिनियम, 2026' सोमवार आधी रात से लागू हो गया है।
13 Jul 2026 11:09 AM (IST)
13 Jul 2026 11:09 AM (IST)खान सर को मिली अग्रिम जमानत
पटना के खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को कोचिंग विवाद मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए तीनों को अग्रिम जमानत दे दी है।
13 Jul 2026 10:47 AM (IST)
13 Jul 2026 10:47 AM (IST)बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन
बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। राज्य पुलिस के मुताबिक, उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Uttarakhand | Pramod Nautiyal, an accused in Badrinath temple donations alleged theft case arrested by SIT from Dehradun, say the State Police. He will be produced before the court today.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026
13 Jul 2026 09:57 AM (IST)
13 Jul 2026 09:57 AM (IST)मुगलसराय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुगलसराय स्थित काली माता मंदिर के मलबे के नीचे दबकर जान गंवाने वाले मृतक के परिवार से मुलाकात की।
Chandauli, Uttar Pradesh: Congress state president Ajay Rai visited the family of the deceased who died after being buried under the debris of the Kali Mata Temple in Mughalsarai pic.twitter.com/J1yKvOLBkM
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
13 Jul 2026 09:32 AM (IST)
13 Jul 2026 09:32 AM (IST)लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की शिकायतों का समाधान किया।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janta Darshan'. pic.twitter.com/VoPfPjNfub
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026
13 Jul 2026 08:25 AM (IST)
13 Jul 2026 08:25 AM (IST)राम मंदिर दान के कथित वित्तीय गड़बड़ी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार को जनहित याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर जांच की मांग की गई है।
13 Jul 2026 07:44 AM (IST)
13 Jul 2026 07:44 AM (IST)दिल्ली: बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद एक्सटेंशन में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक12वीं कक्षा का छात्र था। इस मामले में पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
#BREAKING: A 17-year-old boy succumbed to injuries after being allegedly stabbed during a clash in Molarband under Badarpur police station limits on Sunday night. According to preliminary investigation, the victim was allegedly called to the spot by the brother of a girl he was… pic.twitter.com/ytYHHC02dn
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
13 Jul 2026 07:16 AM (IST)
13 Jul 2026 07:16 AM (IST)कतर के पूर्व अमीर को भारत की श्रद्धांजलि
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रीय शोक के तहत सोमवार को संसद भवन और रेल भवन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिखाई दिया।
#WATCH | Delhi: India has declared a one-day national mourning following the demise of former Qatar Emir Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani.
Half-mast flag visuals from the Parliament & Rail Bhavan building. pic.twitter.com/3aj6zv5ZDP
— ANI (@ANI) July 13, 2026
13 Jul 2026 06:42 AM (IST)
13 Jul 2026 06:42 AM (IST)बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा
बिहार के सोनपुर में जन सूरज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Sonepur, Bihar: Jan Suraaj founder Prashant Kishor offered prayers at the renowned Baba Hariharnath Temple in Sonepur on Sunday morning before filing his nomination for the Bankipur Assembly by-election.
(Source: Jan Suraaj Party) pic.twitter.com/DgLmUj8mpP
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
13 Jul 2026 06:39 AM (IST)
13 Jul 2026 06:39 AM (IST)जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप रात करीब 2 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
Aaj ki taaja khabar 13 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Aug 07, 2026 | 05:55 PMपत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














