अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO

Gaya viral news: बिहार के गया में एक साधारण बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक शिवकुमार पटेल के बैंक खाते में अचानक आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, जानें क्या है इस वायरल मामले की पूरी सच्चाई।

E-Rickshaw Driver Bank Balance: बिहार के गया शहर का एक साधारण ई-रिक्शा चालक उस वक्त हैरान रह गया जब पेंशन के पैसे निकालने के दौरान उसके बैंक खाते में 7 अरब 59 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैलेंस दिखाने लगा। डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले शिवकुमार पटेल जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र पर आधार कार्ड से राशि निकालने पहुंचे, तो मोबाइल मैसेज में आई इस भारी-भरकम रकम को देखकर सीएसपी संचालक और खुद शिवकुमार के होश उड़ गए।

हालांकि, उनके खाते में पहले से कोई बड़ी जमापूंजी नहीं थी और वे सिर्फ ₹1000 निकालने गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को सूचना दी, जिन्होंने उन्हें सोमवार को बैंक आकर मिलने और किसी भी तरह के लेनदेन या फोन से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी है। यह अजीबोगरीब मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com