-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 11 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 11 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबर
- Written By: प्रिया सिंह , करुणा नंद शाहवाल
Breaking News Today: वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं, इस हादसे पर PM मोदी ने दुख जताया है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
वियतनाम में नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। PM मोदी ने पर दुख जताया है। न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। गवर्नमेंट हाउस पहुंचने पर उन्हें सम्मान स्वरूप ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया। समारोह में दोनों देशों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। यह सम्मान भारत और न्यूज़ीलैंड के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर कि सारी बड़ी खबरें
11 Jul 2026 10:50 PM (IST)
11 Jul 2026 10:50 PM (IST)गाज़ियाबाद 7 साल की बच्ची की मौत के मामले में 2 आरोपियों की गिरफ़्तारी
गाज़ियाबाद में 7 साल की बच्ची की मौत के मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया, थाना नंदग्राम पर 7 साल की बच्ची के शव की बरामदगी की सूचना मिली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। FSL के द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। रेप, अपहरण, हत्या और POCSO की धाराओं के तहत FIR दर्ज करके 2 मुख्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी कर ली है जिसमें एक बालिग है और एक नाबालिग है।
#WATCH गाज़ियाबाद(उत्तर प्रदेश): 7 साल की बच्ची की मौत के मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया, "थाना नंदग्राम पर 7 साल की बच्ची के शव की बरामदगी की सूचना मिली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। FSL के द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। रेप, अपहरण, हत्या और… pic.twitter.com/sBHGkJ65Qo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 10:04 PM (IST)
11 Jul 2026 10:04 PM (IST)कई देश भारत के UPI और DPI मॉडलों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं: गौरव वल्लभ
भाजपा सांसद गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा पर कहा देखिए, प्रधानमंत्री जी द्वारा संपन्न की गई तीन देशों की यात्रा ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल को दुनिया के सामने रखा है। यह यात्रा इस बात का उदाहरण है कि इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल किस तरह एक मजबूत मॉडल बन सकता है। मैं शुरुआत इंडोनेशिया से करता हूँ। जब प्रधानमंत्री जी इंडोनेशिया गए, तो वहां रक्षा उपकरणों के निर्यात, स्टील, रेयर अर्थ प्रोसेसिंग और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई। दुनिया के कई देश भारत के UPI और DPI जैसे मॉडलों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।
दिल्ली: भाजपा सांसद गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा पर कहा, "देखिए, प्रधानमंत्री जी द्वारा संपन्न की गई तीन देशों की यात्रा ने इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल को दुनिया के सामने रखा है। यह यात्रा इस बात का उदाहरण है कि इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक मॉडल किस तरह एक मजबूत मॉडल… pic.twitter.com/FnTRH6OPHG
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:05 PM (IST)
11 Jul 2026 09:05 PM (IST)चंदा चोरी से लोगों के मन को आघात पहुंचा है: उज्जवल रमण
प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा देखें आज हमारा विषय चंदा चोरी है। जिस तरीके से लोगों के मन को आघात पहुंचा है। आज हम इस विषय को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। और बाकी विषयों पर शीर्ष नेतृत्व तय करता है। वो आने वाली रणनीति तय करेगा।
पटना, बिहार: प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, "देखें, आज हमारा विषय चंदा चोरी है। जिस तरीके से लोगों के मन को आघात पहुंचा है, आज हम इस विषय को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। और बाकी विषयों पर शीर्ष नेतृत्व तय करता है। वो आने वाली… pic.twitter.com/QA1N4ILv4H
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 11, 2026
11 Jul 2026 08:07 PM (IST)
11 Jul 2026 08:07 PM (IST)हिमाचल में राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी कांग्रेस है: परमहंस आचार्य
अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हिमाचल सरकार द्वारा SOP जारी करने पर कहा हिमाचल में राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी कांग्रेस है। अगर आप मंदिरों के लिए SOP जारी कर रहे हैं, तो मस्जिदों के लिए भी होना चाहिए। मस्जिदों आप कुछ नहीं बोलेंगे।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हिमाचल सरकार द्वारा SOP जारी करने पर कहा, "हिमाचल में राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी कांग्रेस है... अगर आप मंदिरों के लिए SOP जारी कर रहे हैं, तो मस्जिदों के लिए भी होना चाहिए। मस्जिदों आप कुछ नहीं बोलेंगे..." pic.twitter.com/JXqTiCnTDO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 11, 2026
11 Jul 2026 07:07 PM (IST)
11 Jul 2026 07:07 PM (IST)रोज़गार में साथ देने के लिए सीएम को धन्यवाद: किरण रिरिजू
देहरादून में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा उत्तराखंड सरकार ने बहुत अच्छा सहयोग किया। इसके लिए मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। रोज़गार पैदा करने के लिए मार्केट चाहिए। ये बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म हमने तैयार किया है। अलग-अलग राज्यों से लोग यहां स्टॉल लगाने आए हैं। यहां से अपने उत्पादों को आगे ले जाने के लिए ये एक प्लेटफॉर्म है।
#WATCH देहरादून(उत्तराखंड): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने बहुत अच्छा सहयोग किया। इसके लिए मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। रोज़गार पैदा करने के लिए मार्केट चाहिए। ये बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म हमने तैयार किया है। अलग-अलग राज्यों से लोग यहां… https://t.co/2RF6TiSst4 pic.twitter.com/b0I2FLt6IF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 06:38 PM (IST)
11 Jul 2026 06:38 PM (IST)प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश का विकास हुआ है: मनन कुमार
भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश का विकास हुआ है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। कुछ ही वर्षों में 7 करोड़ लोग मध्यम वर्ग में शामिल हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश का सशक्तिकरण उस स्तर तक हुआ है जितना पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए वास्तव में काम किया है। आज हमारे देश में कोई भी भूख से नहीं मरता। हमारे देश से गरीबी का उन्मूलन हो चुका है। 2 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने विकास किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। कुछ सालों में 75 करोड़ लोग मध्यमवर्ग में शामिल होंगे... देश का सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी के समय में हुआ है उतना पहले कभी… pic.twitter.com/I0t8P4x1Xe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 05:25 PM (IST)
11 Jul 2026 05:25 PM (IST)भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनके भाई चंदन तिवारी जंतर-मंतर पर करेंगे विरोध-प्रदर्शन
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल यानी रविवार को उनके भाई चंदन तिवारी जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उससे पहले उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट रविश भारद्वाज के साथ आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सोशल एक्टिविस्ट रविश भारद्वाज ने कहा, "बिहार हमें हथियारों से लैस गाड़ियां भेजकर इनको लाना पड़ा। पूरा परिवार डर के माहौल में है। लगातार इनके घर के आसपास आपने देखा है, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां वहां घूम रही हैं। तो एक साधारण से परिवार की बैकग्राउंड से एक ऐसा क्रांतिकारी बच्चा, 1920 से 1931 के बीच हमारे देश में क्रांतिकारियों का एक गुच्छा खत्म कर दिया गया था। 2026 में भरत तिवारी, जिन्होंने बिल्कुल सही मायने में शहीद-ए-आजम के स्टाइल में अंधी और बहरी सरकार के कान खोलने के लिए सांकेतिक रूप से हथियार उठाया।
दिल्ली: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल यानी रविवार को उनके भाई चंदन तिवारी जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उससे पहले उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट रविश भारद्वाज के साथ आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
सोशल एक्टिविस्ट रविश भारद्वाज ने कहा,… pic.twitter.com/cCG1qtWMfd
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 11, 2026
11 Jul 2026 03:39 PM (IST)
11 Jul 2026 03:39 PM (IST)वियतनाम में 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव समुद्र में पलटी
वियतनाम के फेमस पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई पर्यटकों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं राहत एवं बचाव दल उफनती लहरों के बीच लगातार तलाश में जुटे हैं।
11 Jul 2026 03:03 PM (IST)
11 Jul 2026 03:03 PM (IST)प्रबोधन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को समझने में फायदा होगा: उपेंद्र कुशवाहा
बिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रबोधन कार्यक्रम पर कहा, अच्छा कार्यक्रम है। सभी विधायकों और मंत्रियों के ओरिएंटेशन का कार्यक्रम है। इससे चीजों को समझने और जनता की समस्याओं को समझने में काफी फायदा होगा। यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है और इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए।
#WATCH पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रबोधन कार्यक्रम पर कहा, "अच्छा कार्यक्रम है। सभी विधायकों और मंत्रियों के ओरिएंटेशन का कार्यक्रम है। इससे चीजों को समझने और जनता की समस्याओं को समझने में काफी फायदा होगा। यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है और इस… pic.twitter.com/WQM7Lld80J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 02:36 PM (IST)
11 Jul 2026 02:36 PM (IST)ऑकलैंड में विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मिले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा के दौरान हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात को दोनों देशों के लोकतांत्रिक संस्थानों और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रणनीतिक साझेदारी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को और गति देने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाक़ात की।
(वीडियो: DD) pic.twitter.com/cRINwDRSEd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 02:28 PM (IST)
11 Jul 2026 02:28 PM (IST)ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट बैठक के तीसरे दिन पहुंचे गडकरी
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप (TWG) बैठक के तीसरे दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की तथा समूह तस्वीरें भी खिंचवाईं। बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच परिवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक को सदस्य देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: नागपुर में तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप (TWG) मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे और दूसरे नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। यह मीटिंग का तीसरा दिन है। pic.twitter.com/HDS4JvSw4H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 01:57 PM (IST)
11 Jul 2026 01:57 PM (IST)न्यूज़ीलैंड की संस्कृति और मित्रता की पीएम मोदी ने सराहना
ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और भारतीय समुदाय के प्रति उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लक्सन की मौजूदगी से यह आयोजन और अधिक यादगार बन गया। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड को शांति, समृद्धि और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश बताते हुए कहा कि यहां के स्थानीय लोग इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि न्यूज़ीलैंड में खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट जैसे भारतीय नाम दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक हैं।
#WATCH ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... आप(न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन) यहां आए और कीवी भारतीय समुदाय के लोगों का हिस्सा बने इससे यह जश्न और भी जीवंत हो गया है। आपने जिस स्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं..."… https://t.co/IIHcumONnL pic.twitter.com/okuyTsVFrI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 01:42 PM (IST)
11 Jul 2026 01:42 PM (IST)पीएम मोदी हमारे दौर के अहम नेता हैं: लक्सन
ऑकलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाखों लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी को न्यूज़ीलैंड का सच्चा मित्र बताते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों और भारतीय समुदाय के योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत-न्यूज़ीलैंड की यह साझेदारी भविष्य में और अधिक मजबूत होगी।
#WATCH ऑकलैंड | न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, "...उन्होंने (पीएम मोदी) लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है। वह हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं और न्यूजीलैंड के सच्चे दोस्त हैं...यह समुदाय और यह दोस्ती वास्तव में असाधारण है..." pic.twitter.com/dORSKh8D8O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 01:20 PM (IST)
11 Jul 2026 01:20 PM (IST)ऑकलैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और भारत-न्यूज़ीलैंड के सांस्कृतिक संबंधों की झलक देखने को मिली। यह आयोजन दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और आपसी मित्रता का प्रतीक माना जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जहां वे दोनों देशों के संबंधों, आर्थिक सहयोग, निवेश, व्यापार और भारतीय प्रवासी समुदाय की भूमिका पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।
#WATCH न्यूज़ीलैंड | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन ऑकलैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए दिखे। प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/s9b3ioumJ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 12:31 PM (IST)
11 Jul 2026 12:31 PM (IST)बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति जांच में आज गवाहों के बयान दर्ज करेगी SIT
उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, विशेष जांच दल (SIT) आज समिति के सदस्यों के बयान दर्ज करेगा। जो सदस्य आज उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में बयान के लिए तलब किया जाएगा। इसके साथ ही SIT घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी डेटा का आकार लगभग 8 टीबी होने के कारण फुटेज एकत्र करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जांच एजेंसी सभी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
11 Jul 2026 12:08 PM (IST)
11 Jul 2026 12:08 PM (IST)सुवेंदु अधिकारी ने रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात
दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से उनके घर पर मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली, उनका हालचाल जाना और मामले में न्याय दिलाने की मांग दोहराई।
#WATCH बारुईपुर, दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बारुईपुर में नाबालिग रेप पीड़िता के परिवार से उनके घर पर मुलाक़ात करने पहुंचे। pic.twitter.com/yNbQpHytJS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 12:07 PM (IST)
11 Jul 2026 12:07 PM (IST)यूसीसी ड्राफ्ट की समीक्षा को बंगाल में 9 सदस्यीय समिति
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), 2026 विधेयक के मसौदे की समीक्षा के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति प्रस्तावित ड्राफ्ट के विभिन्न प्रावधानों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट और सुझाव सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
पश्चिम बंगाल यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड, 2026 बिल के ड्राफ़्ट की समीक्षा के लिए 9 सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। pic.twitter.com/Kupo5zHyD9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 12:05 PM (IST)
11 Jul 2026 12:05 PM (IST)NEET पेपर लीक: 13 आरोपियों की हिरासत 24 जुलाई तक
राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। वहीं, सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
11 Jul 2026 11:58 AM (IST)
11 Jul 2026 11:58 AM (IST)इंडो-पैसिफिक में न्यूज़ीलैंड अहम साझेदार: विदेश मंत्रालय
ऑकलैंड में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ईस्ट) रुदेंद्र टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा का उद्देश्य नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण और हिंद महासागर से जुड़े हितों के कारण भारत, न्यूज़ीलैंड को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है।
#WATCH ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड: प्रेस ब्रीफ़िंग में MEA के सेक्रेटरी-ईस्ट रुदेंद्र टंडन ने कहा, "इस दौरे का मकसद नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफ़िक व्यवस्था को मज़बूत करना है। हम न्यूज़ीलैंड को दुनिया के इस हिस्से में एक अहम पार्टनर के तौर पर इसलिए देखते हैं क्योंकि इंडो-पैसिफ़िक में… pic.twitter.com/iPtCXCCYEK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 11:45 AM (IST)
11 Jul 2026 11:45 AM (IST)आंध्र प्रदेश बनेगा देश का 'ड्रोन हब': राजनाथ सिंह
विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश का कुरनूल क्षेत्र भविष्य में देश के 'ड्रोन हब' के रूप में पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सूरत 'डायमंड सिटी' और बेंगलुरु 'सिलिकॉन वैली' के नाम से प्रसिद्ध हैं, उसी तरह यह क्षेत्र ड्रोन तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।
#WATCH विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश | विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "... मैंने पहले भी कुरनूल में आठ ड्रोन कंपनियों के एक ग्रुप द्वारा 'ड्रोन सिटी' बनाने के बारे में बात की थी। जैसे सूरत को 'डायमंड सिटी' और… pic.twitter.com/xDOSdgT2sC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 11:20 AM (IST)
11 Jul 2026 11:20 AM (IST)राम मंदिर दान विवाद पर नृपेंद्र मिश्र ने जताई शर्मिंदगी
अयोध्या में राम मंदिर के दान की राशि में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम से जुड़ा मामला है और व्यवस्था में सुधार कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश | अयोध्या राम मंदिर में दान के पैसे में कथित हेराफेरी के मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा, "चढ़ावे की चोरी... अपने आप में शर्म की बात है। राम मंदिर में ऐसी घटना का होना हमारे लिए सिर्फ़ अफ़सोस की बात नहीं है। हमें इससे… https://t.co/sIwF5eawGD pic.twitter.com/dFDeljHHBQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 11:07 AM (IST)
11 Jul 2026 11:07 AM (IST)आईएनएस महेंद्रगिरि के समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित नेवल डॉकयार्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह को देश की समुद्री सुरक्षा और नौसैनिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#WATCH आंध्र प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में शामिल होने के लिए पहुँचे। pic.twitter.com/0hEuy4oWEA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 10:50 AM (IST)
11 Jul 2026 10:50 AM (IST)आईएनएस महेंद्रगिरि समारोह में राजनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। समारोह में नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
#WATCH आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि के कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। pic.twitter.com/19cT6iw3Tj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 10:30 AM (IST)
11 Jul 2026 10:30 AM (IST)अयोध्या राम मंदिर पहुंचे निर्माण समिति अध्यक्ष मिश्रा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके दौरे को मंदिर से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश | राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। pic.twitter.com/DteuTdpFLr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 10:10 AM (IST)
11 Jul 2026 10:10 AM (IST)मुंबई ट्रेन धमाकों के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
मुंबई में 2006 के ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने माहिम रेलवे स्टेशन पर पीड़ितों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों ने हादसे में जान गंवाने वालों को याद किया और उनकी स्मृति में मौन रखकर सम्मान व्यक्त किया।
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों की 20वीं बरसी पर पीड़ितों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। ये वीडियो माहिम रेलवे स्टेशन से हैं। pic.twitter.com/KlPewkxcRF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:49 AM (IST)
11 Jul 2026 09:49 AM (IST)बदलापुर में सुनेत्रा पवार ने खोला नया एनसीपी कार्यालय
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
#WATCH ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बदलापुर, ठाणे में नए एनसीपी कार्यालय का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/qZvsuTrQgM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:48 AM (IST)
11 Jul 2026 09:48 AM (IST)ऑकलैंड में खेल कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित एक स्पोर्ट्स इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने खेलों के माध्यम से आपसी सहयोग, युवाओं की भागीदारी और भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर दिया।
#WATCH न्यूज़ीलैंड | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑकलैंड में एक स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल हुए। न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी उनके साथ मौजूद हैं।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/4aGyvKIz6U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:15 AM (IST)
11 Jul 2026 09:15 AM (IST)वायनाड भूस्खलन: फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल के वायनाड में 7 जुलाई को हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि प्रभावित इलाके में अभियान लगातार जारी है।
#WATCH केरल: वायनाड में उस जगह पर खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है, जहाँ 7 जुलाई को भूस्खलन हुआ था। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। pic.twitter.com/K4VG6lR6RM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:14 AM (IST)
11 Jul 2026 09:14 AM (IST)राम मंदिर मुद्दे पर सपा-कांग्रेस पर बरसे सुरेश खन्ना
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राम मंदिर मुद्दे पर सपा और कांग्रेस की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से राम मंदिर के पक्ष में रही है और योगी सरकार की अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): राम मंदिर मुद्दे पर SP-कांग्रेस पार्टियों की टिप्पणियों पर यूपी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, " उनकी कोई आस्था तो है नहीं, उनका चरित्र तो पूरे देश ने देखा था...जहां तक अयोध्या की बात है भाजपा के एजेंडे में शुरू से ये रहा है और योगी की सरकार में… pic.twitter.com/2wHvmDv1Ec
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:13 AM (IST)
11 Jul 2026 09:13 AM (IST)गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए तथा जनता को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
#WATCH गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। pic.twitter.com/c3o2u6R7Uc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:11 AM (IST)
11 Jul 2026 09:11 AM (IST)पीएम मोदी ने साझा की न्यूज़ीलैंड दौरे की खास झलकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर न्यूज़ीलैंड दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ हुई बातचीत की प्रमुख बातें बताईं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, निवेश, कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती देने पर सहमति बनी है, जो भारत-न्यूज़ीलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ और न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में उन कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्होंने अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण के दौरान हिस्सा लिया था।
उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री लक्सन के… pic.twitter.com/2QYL7jyGUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 09:10 AM (IST)
11 Jul 2026 09:10 AM (IST)न्यूज़ीलैंड में पीएम मोदी के सम्मान में गाला लंच आयोजित
ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में विशेष गाला लंच का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण का अहम हिस्सा रहा। दौरे के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
#WATCH ऑकलैंड | न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में 'गाला लंच' होस्ट किया।
PM मोदी अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर हैं। वह आज ही नई दिल्ली के लिए प्लेन से रवाना होंगे।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/mV93TTDTDG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 08:20 AM (IST)
11 Jul 2026 08:20 AM (IST)भारत के बदलाव की लक्सन ने की जमकर सराहना
ऑकलैंड में बिज़नेस और स्पोर्ट्स से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत की आर्थिक प्रगति और विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत का मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। लक्सन ने भारत के पिछले तीन दशकों में हुए बदलाव को प्रेरणादायक बताते हुए इसे वैश्विक स्तर पर एक उल्लेखनीय परिवर्तन करार दिया।
#WATCH ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड: बिज़नेस और स्पोर्ट्स से जुड़े एक कार्यक्रम में न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, "आप में से कई लोग जानते होंगे कि मैं लंबे समय से भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूँ। मैं पहली बार 20-25 साल की उम्र में भारत गया था। ऐसा इसलिए हुआ… pic.twitter.com/g9smR4313K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 08:06 AM (IST)
11 Jul 2026 08:06 AM (IST)दतिया में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात
मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। भाजपा से विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने के विरोध में समर्थकों ने गुरुवार रात NH-44 जाम कर दिया था, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
11 Jul 2026 08:05 AM (IST)
11 Jul 2026 08:05 AM (IST)ऑकलैंड में बिज़नेस प्रतिनिधियों से मिले पीएम मोदी
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर व्यापार, निवेश, नवाचार और आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर विशेष जोर दिया गया।
#WATCH न्यूज़ीलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑकलैंड में भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस इवेंट में बिज़नेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए दिखे।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/1CwWu8OYwl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 07:48 AM (IST)
11 Jul 2026 07:48 AM (IST)पीएम मोदी ने भारत-न्यूज़ीलैंड साझेदारी को दी नई रफ्तार
ऑकलैंड के वायाडक्ट बिज़नेस सेंटर में आयोजित खेल और बिज़नेस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने के लक्ष्य और भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और प्रतिभा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।
#WATCH ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायाडक्ट बिज़नेस सेंटर में खेल और बिज़नेस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ऑकलैंड आप सबके बीच में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है मैं प्रधानमंत्री लक्सन और उनके सकारात्मक विचारों और… pic.twitter.com/tJ8MkmjbfH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 07:28 AM (IST)
11 Jul 2026 07:28 AM (IST)नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर समर्थकों का बवाल
मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भाजपा से विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने के विरोध में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव की घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, हज़ारों समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
11 Jul 2026 06:50 AM (IST)
11 Jul 2026 06:50 AM (IST)ओबीसी आरक्षण पर जल्द फैसला, मंत्री खर्रा का बड़ा बयान
जयपुर में राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि निकाय और पंचायत राज चुनावों में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को राजनीतिक आरक्षण देने का निर्णय ट्रिपल टेस्ट के तहत सर्वे के आंकड़ों पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से अंतिम और सटीक आंकड़े मिलते ही राज्य सरकार एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को सूची भेज देगी।
#WATCH जयपुर: राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, "पिछड़ा वर्ग को निकाय चुनाव और पंचायत राज चुनाव में राजनीतिक आरक्षण देने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का जो निर्णय था, उसमें प्रारंभिक सर्वे स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाना था और उसके बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को मौके… pic.twitter.com/WtNd7Qo13P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 06:49 AM (IST)
11 Jul 2026 06:49 AM (IST)भाजपा को और सर्वव्यापी बनाने पर सीएम साय का जोर
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के 17 प्रकोष्ठों की पहली कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसे अधिक सर्वव्यापी बनाने के लिए मोर्चों व प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि राज्य में 7 मोर्चे और 17 प्रकोष्ठ सक्रिय हैं तथा कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज बहुत सौभाग्य का विषय है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसको और सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी में मोर्चा और प्रकोष्ठों की व्यवस्था है। आज राज्य में 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठों की व्यवस्था है।… pic.twitter.com/qoYbK1VeaO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 06:38 AM (IST)
11 Jul 2026 06:38 AM (IST)भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती देना है। यह कदम द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/ah9XGg9XSz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2026
11 Jul 2026 06:37 AM (IST)
11 Jul 2026 06:37 AM (IST)भारत-न्यूज़ीलैंड रिश्तों को मिली नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी पर जोर
ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के नए स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे दोनों देशों की मित्रता और सहयोग के लिए नया अध्याय कहा, जबकि लक्सन ने भी इस दौरे को भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों का महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए व्यापार और आपसी सहयोग में तेज़ प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
11 Jul 2026 06:35 AM (IST)
11 Jul 2026 06:35 AM (IST)पीएम मोदी और लक्सन की द्विपक्षीय वार्ता, सहयोग पर जोर
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, निवेश, शिक्षा, रक्षा तथा आपसी सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
#WATCH ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/vw4nSI7BzG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2026
11 Jul 2026 06:33 AM (IST)
11 Jul 2026 06:33 AM (IST)ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। समारोह में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। यह सम्मान भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।
#WATCH ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
(सोर्स: DD/ANI) pic.twitter.com/xVdA0HQ3Zq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2026
Aaj ki taaja khabar 11 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMJana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
Aug 08, 2026 | 09:14 AMबदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
Aug 08, 2026 | 09:04 AMSL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Aug 08, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














