
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर वापस भारत लौट रहे हैं। आज वे विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और घरेलू कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और जमीन खरीदी में कथित घोटाले में दोषियों के खिलाफ सजा दिलाने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश भर में प्रधानमंत्री के नाम की चिट्ठी पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इस अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी में सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। इसके बाद हजारों जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों से चिट्ठी पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। दतिया उपचुनाव के लिए अब नरोत्तम मिश्रा बीजेपी उम्मीदवार के लिए चुनाव का प्रचार करेंगे। ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा सैन्य हमलों का तीसरा दौर शुरू करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्वीट किया, ईरान ने गलत फैसला किया। अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक 45 साल के सरकारी स्कूल टीचर की जान बचाई, जिन्होंने बुधवार को आज़ाद मार्केट चौक पर रानी झांसी फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ट्रैफिक SI सुरेश कुमार ने कहा, एक व्यक्ति फ्लाईओवर से कूद गया था। हमारे निर्देशों के अनुसार हमारे अधिकारियों ने एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना तुरंत उसे ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। हमें पता चला है कि वे एक सरकारी टीचर हैं और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एक पेड़ मां के नाम को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों और एनजीओ के सहयोग से आज 35 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण की संख्या की निगरानी वन विभाग मुख्यालय में डिजिटल माध्यम से की जा रही थी।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील "एक पेड़ मां के नाम" को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों और एनजीओ के सहयोग से आज 35 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण… pic.twitter.com/PnLAex6Ayt
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 12, 2026
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा, हर कोने से यह आवाज आ रही है। जिन लोगों ने यह किया है वह बहुत गलत है। ऐसी स्थिति दोबारा न हो उसके लिए हर कोने से आवाज उठ रही है। हमें लगता है कि इस तरह का इंतजाम होगा।
#WATCH पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा, "हर कोने से यह आवाज आ रही है। जिन लोगों ने यह किया है वह बहुत गलत है। ऐसी स्थिति दोबारा न हो उसके लिए हर कोने से आवाज उठ रही है। हमें लगता है कि इस तरह का… pic.twitter.com/edUJCpiuUW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
भारत सरकार ने कतर के 'फादर अमीर' महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के सम्मान में कल, 13 जुलाई 2026 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनका आज निधन हो गया। शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। जहां नियमित रूप से ध्वज फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट कल, 13 जुलाई (सोमवार) को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें अयोध्या (यूपी) के राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है। ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट की गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट कल, 13 जुलाई (सोमवार) को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनमें अयोध्या (यूपी) के राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने… pic.twitter.com/S8MjiWs54S
US सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, हॉर्मुज जलडमरूमध्य उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कानूनी रूप से गुजरना चाहते हैं। ईरान का इस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण नहीं है। आवाजाही जारी है।
US सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, "होरमुज़ जलडमरूमध्य उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कानूनी रूप से गुजरना चाहते हैं... ईरान का इस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण नहीं है। आवाजाही जारी है।" pic.twitter.com/o2RR7hnzXh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई अपने द्वारा शुरू किए गए 'वी द लीडर्स' आंदोलन के 'ड्रग-फ्री पोलाची अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस' में शामिल हुए।
#WATCH पोलाची, तमिलनाडु: पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई अपने द्वारा शुरू किए गए 'वी द लीडर्स' आंदोलन के 'ड्रग-फ्री पोलाची अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस' में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
(सोर्स: 'वी द लीडर्स' फाउंडेशन) pic.twitter.com/KCb3lYcjV9
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
उन्नाव, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने ट्रांस गंगा सिटी में आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।" pic.twitter.com/xdIox8qHfi
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 12, 2026
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने बंगाल में ₹100 करोड़ से ज्यादा के निवेश के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस पर कहा, जो लोग बंगाल छोड़कर चले गए थे वे वापस आ रहे हैं। NRI भी आना चाहते हैं। डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस सेक्टर, गारमेंट सेक्टर सभी क्षेत्रों में बंगाल में निवेश के लिए लोग आ रहे हैं।
#WATCH कोलकाता(पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने बंगाल में ₹100 करोड़ से ज़्यादा के निवेश के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस पर कहा, "जो लोग बंगाल छोड़कर चले गए थे वे वापस आ रहे हैं। NRI भी आना चाहते हैं। डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस सेक्टर, गारमेंट सेक्टर सभी क्षेत्रों… pic.twitter.com/bOgRWoQOdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
भारत-UK FTA समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, केवल 2 दिन बचे हैं; आज 12 तारीख है। 15 तारीख से भारत से यूनाइटेड किंगडम भेजे जाने वाले किसी भी सामान का वहां जीरो इंपोर्ट ड्यूटी पर स्वागत किया जाएगा। यह UK-भारत फ्री ट्रेड डील हम सभी के लिए नए मौके और बहुत सारी संभावनाएं लेकर आई है। जो युवा वहां काम करने जाते हैं वे अक्सर 2, 3 या 5 साल के लिए, कभी-कभी इंटर-कॉर्पोरेट ट्रांसफर के जरिए उनकी सैलरी का लगभग 25% हिस्सा पहले बेकार चला जाता था।
#WATCH मुंबई: भारत-UK FTA समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "... केवल 2 दिन बचे हैं; आज 12 तारीख़ है। 15 तारीख़ से भारत से यूनाइटेड किंगडम भेजे जाने वाले किसी भी सामान का वहां ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी पर स्वागत किया जाएगा। यह UK-भारत फ़्री ट्रेड डील हम सभी के लिए नए मौके… pic.twitter.com/G1uITxg0EL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
उत्तर प्रदेश में हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेशाचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए पात्रता नियम तय करने पर कहा, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के अंदर CEO की व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। इसका हम सभी अयोध्यावासी , यहां के नागरिक, संत समाज पुरजोर विरोध करते हैं। यह राम मंदिर की परंपरा, मर्यादा के खिलाफ होगा। अयोध्या के लोगों को, अयोध्या के संतो को रखने की आवश्यकता है।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेशाचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए पात्रता नियम तय करने पर कहा, "राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के अंदर CEO की व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। इसका हम सभी अयोध्या वासी , यहां के नागरिक, संत समाज पुरजोर विरोध करते हैं।… pic.twitter.com/8gTi8Zatec
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 12, 2026
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर और पूर्व कप्तान एंटोनियो उबाल्डो रैटीन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से अर्जेंटीना और विश्व फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। रैटीन की गिनती देश के सबसे बेहतरीन मिडफील्डरों और कप्तानों में की जाती थी।
अशोक विहार में 34 साल के बंसी लाल की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पांच नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब गलती से उन पर कीचड़ उछलने के बाद झगड़ा हो गया। पुरानी दिल्ली में CCTV की दुकान पर काम करने वाले लाल को कई बार चाकू मारा गया और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर नाबालिगों की पहचान की, हत्या का मामला दर्ज किया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया।
कर्नाटक के मैसूर में मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए महाराजा ग्राउंड लाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे।
Mysuru, Karnataka: The mortal remains of legendary playback singer S. Janaki were brought to Maharaja Ground for the final rites. A large number of fans gathered to pay their last respects pic.twitter.com/9C7sqGkxEg
— IANS (@ians_india) July 12, 2026
महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तांदुलवाड़ी किले तक जाने वाली मुख्य सड़क बंद हो गई है। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने पर्यटकों और ट्रेकर्स से अगले कुछ दिनों तक किले पर न जाने की अपील की है।
Palghar, Maharashtra: Heavy rainfall-triggered landslides have blocked the main access road to Tandulwadi Fort, prompting authorities to urge tourists and trekkers to avoid visiting the fort for the next few days due to safety concerns pic.twitter.com/bsm9X308yO
— IANS (@ians_india) July 12, 2026
दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे एक टारगेटेड किलिंग (खास व्यक्ति की हत्या) की योजना बना रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना था। वे दिल्ली में कई घटनाओं में वॉन्टेड थे। उन्होंने पहले भी टारगेटेड शूटिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।
ईरान ने अमेरिका के हमलों का जवाब देते हुए यूएई, कतर, बहरीन और जॉर्डन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। खाड़ी देशों में रेड अलर्ट जारी कर नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत एक पेड़ लगाया। इसके बाद वे गोरखपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे राज्य में 35 करोड़ पेड़ लगाने के लिए 'महा वृक्षारोपण 2026' पहल की शुरुआत करेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath plants a tree under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' initiative. He will later address a public meeting in Gorakhpur district, where he will launch the 'Maha Vriksharopan 2026' initiative to plant 35 crore trees in the state. pic.twitter.com/mHXwWINhlS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 12, 2026
महाराष्ट्र में नंदुरबार के शहादा में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के हॉस्टल में खाना खाने के बाद कई छात्र बीमार पड़ गए। 40 बच्चों को फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस का मिक्स बताया गया है। उनमें से 25 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 20 मरीज शहादा के ग्रामीण अस्पताल में हैं, और 5 बच्चों को ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर से जुड़ी कुछ समस्याएं थीं, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।
#WATCH | Nandurbar, Maharashtra: Nandurbar District Magistrate Mithali Sethi arrives at the hospital in Shahada to review the condition of the Social Welfare Department hostel students who fell ill after consuming a meal. (11.07) https://t.co/CTlFcefp8l pic.twitter.com/aB9MdFaQeg
— ANI (@ANI) July 12, 2026
ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा सैन्य हमलों का तीसरा दौर शुरू करने पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्वीट किया, "ईरान ने गलत फैसला किया। अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।"
गुजरात में द्वारका शारदा पीठ ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में श्री आनंदवर्धन आश्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान, 25 आदिवासी निवासियों ने सनातन हिंदू धर्म अपनाया और आश्रम की चल रही स्वधर्मनयन पहल के हिस्से के रूप में श्री राम मंत्र प्राप्त किया।
Chhota Udaipur, Gujarat: Dwarka Sharada Peeth inaugurated Shri Anandvardhan Ashram under the guidance of Jagadguru Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati. During the event, 25 tribal residents embraced Sanatan Hindu Dharma and received the Shri Ram mantra as part of the Ashram's… pic.twitter.com/53xl5YAbPR
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
महाराष्ट्र के वसई-कामन इलाके में कारखाना पाडा, पोमन स्थित 'काबिट्स टेक प्राइवेट लिमिटेड' में भीषण आग लग गई। वसई-विरार नगर निगम की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है।
Vasai, Maharashtra: A massive fire broke out at Kabits Tech Pvt. Ltd. in Karkhana Pada, Poman, Vasai-Kaman, Maharashtra. Fire tenders from the Vasai-Virar Municipal Corporation rushed to the spot. Officials said the fire is under control and cooling operations continue
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
(Source:… pic.twitter.com/xgDyNUezlO
उत्तर प्रदेश में आज 12 जुलाई को 'महा वृक्षारोपण 2026' अभियान शुरू किया जाएगा। इसका लक्ष्य "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 35 करोड़ पेड़ लगाना है। मुख्यमंत्री गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। गोरखपुर में 'पवित्र त्रिवेणी वृक्षारोपण एवं विकास उद्यान' बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 'कार्बन क्रेडिट योजना' के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र बांटेंगे। सरकार महा वृक्षारोपण अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर देगी। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण को नई गति देगा।