-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 09 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 09 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: PM मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी त्रिपक्षीय विदेश यात्रा के तहत आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम मार्वल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 जुलाई LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट आज 2.30 बजे गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर सुनवाई करेगा
आज की ताजा खबर 18 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
आज की ताजा खबर 17 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
09 Jul 2026 10:55 PM (IST)
09 Jul 2026 10:55 PM (IST)श्रीनगर में टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग
श्रीनगर में जकूरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और उसे आसपास की अन्य यूनिट्स में फैलने से रोकने का प्रयास किया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर: ज़कूरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और उसे आसपास की अन्य यूनिट्स में फैलने से रोकने का प्रयास किया। घटना में किसी… pic.twitter.com/MVK7JNNTct
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 9, 2026
09 Jul 2026 10:04 PM (IST)
09 Jul 2026 10:04 PM (IST)पिंपरी चिंचवड़ में 30 घंटों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन: NDRF
NDRF में सेकंड इन कमांड दीपक तिवारी ने कहा, पिछले लगभग 30 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और अभी तक 9 लोगों को जीवित, 1 शव निकाला जा चुका है। आगे तीन से चार लोग और फंसे हो सकते हैं। ढांचा आगे की तरफ झुक गया है जो काफी अस्थिर है। इस वजह से काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबे को हटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब तक हम मलबा साफ नहीं कर लेते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता कि अंदर क्या स्थिति है। हमारा उद्देश्य है कि हम सभी को निकाल पाएं।
#WATCH | पिंपरी चिंचवड़, महाराष्ट्र | (NDRF) में सेकंड इन कमांड दीपक तिवारी ने कहा, "पिछले लगभग 30 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और अभी तक 9 लोगों को जीवित, 1 शव निकाला जा चुका है। आगे तीन से चार लोग और फंसे हो सकते हैं... ढांचा आगे की तरफ झुक गया है जो काफी अस्थिर है। इस… pic.twitter.com/XnSUOnWsgY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 08:46 PM (IST)
09 Jul 2026 08:46 PM (IST)तृणमूल कांग्रेस कोई राजनीतिक दल थी ही नहीं: सामिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा, तृणमूल कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। आप उनके साथ भाजपा की तुलना मत कीजिए। वह(तृणमूल कांग्रेस) कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं था, वह तो कोई राजनीतिक दल था ही नहीं। जिन लोगों ने जनता के पैसों को लूटा है, उनमें से किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH | हुगली: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। आप उनके साथ भाजपा की तुलना मत कीजिए। वह(तृणमूल कांग्रेस) कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं था, वह तो कोई राजनीतिक दल था ही नहीं... जिन लोगों ने जनता के पैसों को लूटा है,… pic.twitter.com/fOOhcqpl4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 07:52 PM (IST)
09 Jul 2026 07:52 PM (IST)जिस UCC को कांग्रेस ने संविधान में शामिल किया, गोवा में लागू किया, आज उसी का कर रहे विरोध: शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने महाराष्ट्र में UCC को लेकर 7 सदस्यीय समिति का गठन होने पर कहा, ये स्वागत योग्य कदम है। देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने बहुत ही अच्छा कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण और लिंग भेदभाव की दृष्टिकोण से ये बहुत ही सराहनीय कदम है। भाजपा ने ये वादा भी किया था कि जहां पर हमारी सरकार आएगी हम इस संबंध में कदम उठाएंगे। दुर्भाग्य की बात है कि जिस UCC को कांग्रेस ने संविधान में शामिल किया, गोवा में लागू किया, आज वे उसी पर UCC के खिलाफ विरोध कर रही है। कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, तृणमूल कांग्रेस हो या उद्धव सेना हो, बालासाहब ठाकरे के विचारों के खिलाफ जाकर इसका विरोध कर रहे हैं।
09 Jul 2026 07:22 PM (IST)
09 Jul 2026 07:22 PM (IST)BJP को दोनों सदनों में बहुमत मिला तो बदल सकते हैं संविधान: पृथ्वीराज चव्हाण
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, परिसीमन (Delimitation) विधेयक खतरनाक तो है ही लेकिन उससे अधिक खतरनाक यह है कि भाजपा को अगर दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत मिल गया तो संविधान को पूरी तरह बदल सकते हैं। तोड़ मरोड़ कर रख सकते हैं। हिंदू राष्ट्र की जो कल्पना करते हैं, उसे वह ला सकते हैं। मोदी जी 2024 में दो तिहाई बहुमत चाहते थे लेकिन नहीं मिला। महाराष्ट्र और देश की जनता इसका नतीजा समझती है।
दिल्ली: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "परिसीमन (Delimitation) विधेयक खतरनाक तो है ही लेकिन उससे अधिक खतरनाक यह है कि भाजपा को अगर दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत मिल गया तो संविधान को पूरी तरह बदल सकते हैं। तोड़ मरोड़ कर रख सकते हैं।… pic.twitter.com/6pAUFLpBKl
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 9, 2026
09 Jul 2026 06:40 PM (IST)
09 Jul 2026 06:40 PM (IST)TMC के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद BJP में हुए शामिल
तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय, प्रकाश चिक बराइक और सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कोलकाता में उन्हें सदस्यता दिलाई।
09 Jul 2026 06:26 PM (IST)
09 Jul 2026 06:26 PM (IST)CM नायब सैनी ने खेल विभाग में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर की अहम बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत करने के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की।
(वीडियो: हरियाणा DIPR) pic.twitter.com/la33WuDndQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 06:14 PM (IST)
09 Jul 2026 06:14 PM (IST)TMC के पूर्व सांसद प्रकाश चिक बारिक BJP के साल्ट लेक पार्टी ऑफिस पहुंचे
TMC के पूर्व सांसद प्रकाश चिक बारिक BJP के साल्ट लेक पार्टी ऑफिस पहुंचे। ऐसी अटकलें हैं कि वे BJP में शामिल हो सकते हैं।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC के पूर्व सांसद प्रकाश चिक बारिक BJP के साल्ट लेक पार्टी ऑफिस पहुंचे। ऐसी अटकलें हैं कि वे BJP में शामिल हो सकते हैं। pic.twitter.com/i1Ai6OZKEm
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 9, 2026
09 Jul 2026 05:40 PM (IST)
09 Jul 2026 05:40 PM (IST)BJP सांसद कंगना रनौत ने मोबाइल मेडिकल वैन का किया लोकार्पण
मंंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू जिला के ग्राम पंचायत चांसरी में मोबाइल मेडिकल वैन का लोकार्पण किया।
#WATCH कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: मंंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू जिला के ग्राम पंचायत चांसरी में मोबाइल मेडिकल वैन का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/kUwXcXBVPj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 05:06 PM (IST)
09 Jul 2026 05:06 PM (IST)अमित शाह ने 'बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट SP कॉन्फ्रेंस-2026' को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट SP कॉन्फ्रेंस-2026' में जमीनी सीमाओं से सटे लगभग 119 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) को संबोधित किया।
#WATCH | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट SP कॉन्फ्रेंस-2026' में ज़मीनी सीमाओं से सटे लगभग 119 ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) को संबोधित किया। pic.twitter.com/d6ie99jBfZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 04:34 PM (IST)
09 Jul 2026 04:34 PM (IST)अपने मकसद से भटक गया था वक्फ बोर्ड: दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड संशोधन 2025 सबसे पहले लागू होने पर कहा, केंद्र की मोदी सरकार वक्फ संशोधन अधिनियम लेकर आई थी। इस अधिनियम के पीछे का मकसद यह था कि वक्फ की संपत्तियां, जिनका मिसयूज होता था, अवैध कब्जे होते थे, जिसकी मिसहैंडलिंग होती थी, प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन नहीं होता था, प्रॉपर ऑडिटिंग नहीं होती थी, प्रॉपर उसका मैनेजमेंट नहीं होता था, जिससे कि वक्फ का मूल मकसद था, तो जिस मूल मकसद के लिए वक्फ की संपत्तियां थीं, उन मकसदों से वक्फ बोर्ड भटक गया था।
09 Jul 2026 03:44 PM (IST)
09 Jul 2026 03:44 PM (IST)मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया: PM मोदी
भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भी बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं; एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं।
09 Jul 2026 02:54 PM (IST)
09 Jul 2026 02:54 PM (IST)वक्फ की संपत्तियों का ऑडिट होना: मोहसिन रजा
भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा, उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ऊपर रजिस्टर्ड वक्फ थे। सुन्नी और शियाओं में 1 लाख 27 हजार वक्फ की संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं। इनसे आने वाली आमदनी की ऑडिट किसी के पास नहीं है। हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि वक्फ की संपत्तियों का ऑडिट होना चाहिए। लखनऊ में ही सुन्नी और शियाओं की मिलाकर 4000 संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
09 Jul 2026 02:35 PM (IST)
09 Jul 2026 02:35 PM (IST)जलभराव रोकने मैदान में उतरीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली में मॉनसून की भारी बारिश के बीच जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पानी की निकासी सुचारु रखने और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगातार युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
दिल्ली में मॉनसून की बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को पानी की सही निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। दिल्ली में मॉनसून की भारी बारिश… pic.twitter.com/6RBqkKfUze
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 02:00 PM (IST)
09 Jul 2026 02:00 PM (IST)सनातन विरोधी एजेंडे का हिस्सा न बनें: भूपेंद्र चौधरी
लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर अखिलेश यादव के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन, साधु-संतों और धार्मिक गुरुओं का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने शंकराचार्य से ऐसे राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा न बनने की अपील की।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "भाजपा अपने सनातन, साधु-संतो और अपने धार्मिक गुरूओं का बहुत सम्मान करती है... कांग्रेस और सपा हमेशा सनातन के मूल्यों का विरोध करती रही है। इन्होंने हमेशा मंदिर निर्माण… pic.twitter.com/8JN0nmrbRM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 01:28 PM (IST)
09 Jul 2026 01:28 PM (IST)भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी से दुनिया को होगा लाभ: प्रधानमंत्री मोदी
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को भविष्य की वैश्विक साझेदारी का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि दोनों देशों का साथ 1+1 नहीं, बल्कि 11 के बराबर है। उन्होंने व्यापार, युवा सहयोग, क्रिकेट से जुड़े सांस्कृतिक रिश्तों, CEPA को आगे बढ़ाने तथा समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर जोर देते हुए कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी से पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा।
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मेलबर्न में मेरे और भारत के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं..आज भारत और ऑस्ट्रेलिया साथ-साथ है तो 1+1= 2 नहीं हो रहा है बल्कि 11 हो रहा है...मैं आपका और पूरी सरकार का अभिनंदन करता… pic.twitter.com/f7sHrg6ul1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 01:24 PM (IST)
09 Jul 2026 01:24 PM (IST)रायगढ़ में बाढ़ में बहे LPG सिलेंडर, एडवाइजरी जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में एक बॉटलिंग प्लांट से कई एलपीजी सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। खालापुर पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
#WATCH रायगढ़, महाराष्ट्र: बाढ़ के पानी में एक बॉटलिंग प्लांट से LPG सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में चले गए; प्रशासन ने एक एडवाइज़री जारी की है।
(सोर्स: पुलिस इंस्पेक्टर, खालापुर) pic.twitter.com/WG6DxM4YC9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 01:21 PM (IST)
09 Jul 2026 01:21 PM (IST)सुपरनोवा स्पिरा टॉवर पर छाए घने काले बादल
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ऊंची इमारत 'सुपरनोवा स्पिरा टॉवर' के ऊपरी हिस्से को घने काले बादलों ने पूरी तरह ढक लिया। मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, जबकि क्षेत्र में बारिश की संभावना भी बढ़ गई।
#WATCH नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित ऊंची इमारत 'सुपरनोवा, स्पिरा टॉवर' के ऊपरी हिस्से को घने, काले बादलों ने घेर लिया है। pic.twitter.com/x04gT6pkj5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 01:09 PM (IST)
09 Jul 2026 01:09 PM (IST)बांदा में 710 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में ₹710 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड में कनेक्टिविटी, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कभी पिछड़ेपन, पलायन और डकैतों के लिए पहचाने जाने वाला बुंदेलखंड अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
#WATCH बांदा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹710 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "... आज से करीब 9 साल पहले जब मैं बुंदेलखंड आया था तब मैंने यहां की स्थिति देखी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुझे कहा था कि… pic.twitter.com/kqlnTk5EtP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 12:23 PM (IST)
09 Jul 2026 12:23 PM (IST)ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/awlMsc5U4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 11:52 AM (IST)
09 Jul 2026 11:52 AM (IST)राम मंदिर चंदा मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप
दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह एक संगठित गिरोह का मामला है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है।… pic.twitter.com/jfL9BEyJdL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 11:31 AM (IST)
09 Jul 2026 11:31 AM (IST)भारत हमारा शीर्ष सुरक्षा साझेदार: अल्बानीज़
मेलबर्न में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने भारत को शीर्ष सुरक्षा साझेदार बताते हुए रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा, साइबर सहयोग और आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित कई क्षेत्रों में नए समझौतों और सहयोग को दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम कदम बताया।
09 Jul 2026 11:29 AM (IST)
09 Jul 2026 11:29 AM (IST)अल्बनीज़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई ऊंचाई दी: मोदी
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्बनीज़ के व्यक्तिगत प्रयासों और प्रतिबद्धता ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाइयों और व्यापकता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...मेलबर्न में मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के शानदार स्वागत के लिए मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उनके व्यक्तिगत प्रयासों, प्रतिबद्धता ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई… pic.twitter.com/1zYblP7mHn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 11:25 AM (IST)
09 Jul 2026 11:25 AM (IST)मेलबर्न में पीएम मोदी-अल्बनीज़ की प्रतिनिधिमंडल वार्ता
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग समेत विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की तथा भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया।
#WATCH मेलबर्न | PM मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/kfV9rfZvpY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 11:00 AM (IST)
09 Jul 2026 11:00 AM (IST)मेलबर्न में पीएम मोदी-अल्बनीज़ की अहम द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई तथा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की।
(वीडियो: ANI/DD) pic.twitter.com/vSjC4mfCFa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 10:40 AM (IST)
09 Jul 2026 10:40 AM (IST)उत्तर कन्नड़ सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुक स्थित अराबैल घाट के पास एक एमयूवी और ट्रक की टक्कर में धारवाड़ के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक धर्मस्थल समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा रहे थे। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
09 Jul 2026 10:14 AM (IST)
09 Jul 2026 10:14 AM (IST)दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई जगह जलभराव
दिल्ली-एनसीआर समेत गाज़ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
09 Jul 2026 10:09 AM (IST)
09 Jul 2026 10:09 AM (IST)सरकार ने जनता को महंगाई और मुश्किलें दीं: अखिलेश यादव
लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातनी और गौसेवा से जुड़े लोग सरकार की नीतियों से दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता पर महंगाई और परेशानियों का बोझ बढ़ाया है तथा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के मुद्दे को भी उठाया।
#WATCH लखनऊ | SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सनातनियों में बहुत दुखी हैं। 'गौ माता' की सेवा करने वाले दुखी हैं। इस सरकार ने उन्हें तकलीफें, मुश्किलें और महंगाई दी है। अब देखिए, इन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना शुरू कर दिया है।" pic.twitter.com/MMRY8jNyq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 09:50 AM (IST)
09 Jul 2026 09:50 AM (IST)विक्टोरिया की गवर्नर से मिले प्रधानमंत्री मोदी
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर AC से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
#WATCH ऑस्ट्रेलिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर AC से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/XlaEUgLRUG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 09:30 AM (IST)
09 Jul 2026 09:30 AM (IST)रोहिणी बिल्डिंग हादसे में 4 की मौत, FIR दर्ज
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 में नई इमारत गिरने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर को जीवित बचा लिया गया। एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
09 Jul 2026 09:05 AM (IST)
09 Jul 2026 09:05 AM (IST)मेलबर्न में पीएम मोदी को मिला "गार्ड ऑफ ऑनर"
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। यह सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/ZEYzbQVSmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 08:50 AM (IST)
09 Jul 2026 08:50 AM (IST)टिहरी में भूस्खलन, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नेशनल हाईवे-707A पर कड्डूखाल के पास भूस्खलन से एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, खतरे वाले क्षेत्र को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई को भूस्खलन की संभावित वजह माना जा रहा है।
#WATCH उत्तराखंड | नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में दुकानों के पास भूस्खलन हुआ। इस घटना में एक पुरानी खाली इमारत को नुकसान पहुंचा। भूस्खलन होने से पहले ही खतरे वाले इलाके में मौजूद दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने छोटे स्टॉल और मजदूरों की झोपड़ियों को खाली करा लिया गया था। बताया जा… pic.twitter.com/3UgS81ik2q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 08:34 AM (IST)
09 Jul 2026 08:34 AM (IST)पिंपरी-चिंचवाड़ हादसा: 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में इमारत ढहने के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। डीसीपी गणेश इंगले ने बताया कि एनडीआरएफ, सेना और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात हैं। अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 6-7 अन्य लोगों की मलबे में तलाश जारी है। बचाव कार्य में भारी मलबा सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
09 Jul 2026 08:15 AM (IST)
09 Jul 2026 08:15 AM (IST)चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पवित्र कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
#WATCH चित्रकूट (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं। pic.twitter.com/AkRhLwHeJj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 08:00 AM (IST)
09 Jul 2026 08:00 AM (IST)मेलबर्न में अल्बनीज़ और स्कॉट मॉरिसन से मिले पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ सेल्फी ली और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की। यह मुलाकात भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ सेल्फी ली।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/w2V8HdwYxZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/AAN2lLV2M7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 07:33 AM (IST)
09 Jul 2026 07:33 AM (IST)गाजियाबाद में बारिश से कई इलाकों में जलभराव
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शास्त्रीनगर से सामने आए वीडियो में सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों और वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करते देखा जा सकता है।
09 Jul 2026 07:32 AM (IST)
09 Jul 2026 07:32 AM (IST)भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी हुई और मजबूत: पीएम मोदी
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में भविष्य की मजबूत आर्थिक साझेदारी का आधार तैयार किया है। उन्होंने बताया कि ECTA समझौते के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात दोगुना हुआ है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में सुरक्षित और टिकाऊ निवेश का भरोसा दिलाते हुए शिक्षा, कौशल विकास और टैलेंट पार्टनरशिप को भी दोनों देशों के सहयोग का अहम आधार बताया।
#WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते वर्षों में हमने दोनों देशों की क्षमताओं के साथ भावी साझेदारी का एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार किया है। 2022 में रिकॉर्ड समय में किए गए ECTA (आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता) समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त… pic.twitter.com/yyMJLXBD5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 07:28 AM (IST)
09 Jul 2026 07:28 AM (IST)पिंपरी-चिंचवाड़ में इमारत ढही, बचाव अभियान जारी
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं, जबकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। pic.twitter.com/xOaN6wsbaV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 07:23 AM (IST)
09 Jul 2026 07:23 AM (IST)भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देने के साथ उद्योग जगत की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
#WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/lF1mAaib30
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
09 Jul 2026 06:33 AM (IST)
09 Jul 2026 06:33 AM (IST)रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, एक की मौत
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, हादसे के बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो।
#WATCH दिल्ली: रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/fQsYPL0zcT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
09 Jul 2026 06:29 AM (IST)
09 Jul 2026 06:29 AM (IST)मेलबर्न में आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी त्रिपक्षीय विदेश यात्रा के तहत आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की। मार्वल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
#WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/qlFoasUGIH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
Aaj ki taaja khabar 09 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FDA की बड़ी कार्रवाई: पुणे समेत पश्चिम महाराष्ट्र के 10 होटल, डेयरी और बेकरी के लाइसेंस निलंबित
Jul 19, 2026 | 03:06 PM‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
Jul 19, 2026 | 03:04 PMमोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PMBrother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
Jul 19, 2026 | 03:00 PMदतिया उपचुनाव: सियासी गर्मी के बीच दिखी सौहार्द की तस्वीर, जीतू पटवारी ने BJP के आशुतोष तिवारी को लगाया गले
Jul 19, 2026 | 03:00 PMFASTag रिचार्ज बना साइबर ठगी का जाल, यवतमाल की महिला शिक्षिका से 5.99 लाख की धोखाधड़ी
Jul 19, 2026 | 02:58 PMभाई की मौत के एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, केतन अग्रवाल की बहन ने पूछा- कब मिलेगा न्याय?
Jul 19, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM














