-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- World Sjogrens Day 2026 Sjogrens Syndrome Symptoms Causes Treatment Prevention
World Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
- Written By: रीता राय सागर
Sjogren's Disease: स्जोग्रेन सिंड्रोम एक ऑटोइम्यून बीमारी है। समय पर पहचान, सही इलाज और जीवनशैली में बदलाव से इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

स्जोग्रेन डे (फोटो.एआई)
World Sjogren’s Day: हर साल 23 जुलाई को वर्ल्ड स्जोग्रेन डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस सिंड्रोम के बारे में जागरूक करना है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होता है। इस बीमारी में शरीर की स्वस्थ ग्रंथियां डैमेज हो जाती है।
इस बीमारी की वजह से सबसे पहले आंखों और मुंह में सूखापन महसूस होता है, लेकिन समय के साथ यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है।
क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम?
स्जोग्रेन सिंड्रोम एक पुरानी ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें शरीर की लार और आंसू बनाने वाली ग्रंथियां ठीक से काम नहीं कर पातीं है। इसी कारण से इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बार-बार आंखों में जलन, मुंह सूखना और पानी की कमी जैसी समस्याएं होती हैं। यह बीमारी महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है। खासकर यह 40 वर्ष की उम्र के बाद के लोगों में अधिक देखी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात
स्जोग्रेन सिंड्रोम के प्रमुख लक्षण
- आंखों में सूखापन, जलन या चुभन
- मुंह का बार-बार सूखना और निगलने में परेशानी
- लगातार थकान महसूस होना
- जोड़ों में दर्द और अकड़न
- त्वचा का रूखा होना
- कुछ मामलों में फेफड़े, किडनी और नसों पर भी असर पड़ सकता है।
किन लोगों को अधिक खतरा होता है?
- 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं
- जिनके परिवार में ऑटोइम्यून बीमारी का इतिहास हो
- रूमेटाइड आर्थराइटिस या ल्यूपस जैसी ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित लोग
क्या स्जोग्रेन सिंड्रोम का इलाज हो सकता है
फिलहाल स्जोग्रेन सिंड्रोम का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही दवाओं और जीवनशैली में बदलाव से इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार आई ड्रॉप्स, कृत्रिम लार, दर्द कम करने वाली दवाएं या इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली दवाइयां प्रीस्क्राइब करते हैं।
कैसे रखें अपना ध्यान?
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
- आंखों के सूखेपन के लिए डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
- नियमित रूप से दांतों और मुंह की सफाई रखें।
- संतुलित आहार लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
- लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो रूमेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
क्यों मनाया जाता है स्जोग्रेन डे?
हर साल 23 जुलाई को यह दिवस स्वीडिश नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हेनरिक स्जोग्रेन की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने सबसे पहले इस बीमारी की पहचान की थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान और सही इलाज के महत्व को बताना है।
World sjogrens day 2026 sjogrens syndrome symptoms causes treatment prevention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














